
बिजनेस डेस्क। नाइकी ने अपने करीब सौ से अधिक कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। नाइकी ने ओरेगॉन मुख्यालय में सैकड़ों कर्मचारियों नोटिस थमा दिया है जिससे उनके सामने मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। कंपनी के सूत्रों के मुताबिक मुख्यालय में 700 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का नोटिस दिया गया है। शुक्रवार को ही उन्हें लेटर जारी किया गया है।
नाइकी ओरेगॉन के वर्ल्ड हेड क्वार्टर में करीब 740 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के लिए नोटिस थमा दिया गया है। शुक्रवार को उन्हें इस संबंध में लेटर भी रिलीज कर दिया गया है। अचानक कंपनी की ओर से एक साथ इतने कर्मचारियों को निकाले जाने के कारण लोगों के सामने समस्या खड़ी हो गई है।
स्पोर्ट्स वियर कंपनी ने ये बताया छंटनी का कारण
दुनिया की बेहतरी अग्रणी स्पोर्ट्सवियर निर्माता कंपनियों में शुमार नाइकी कंपनी की ओर से कर्मचारियों की छंटनी की गई है। कंपनी का लक्ष्य है कि फाइनेंशियल ईयर 2025 की पहले का लक्ष्य वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में रेवेन्यू में होने वाली गिरावट की संभावना की चेतावनी के दौरान टोटल कॉस्ट को कंट्रोल करना है। नाइकी के पीपुल्स सॉल्यूशंस के वाइस प्रेसिडेंट मिशेल एडम्स ने अफसरों को भेजे गए जरूरी नोटिस के मुताबिक कंपनी के मुख्यालय में 28 जून तक छंटनी का प्रोसेस शुरू हो जाएगा।
पढ़ें गूगल ने 4 महीने में दूसरी बार की छंटनी, जानें किस डिपार्टमेंट पर चली कैंची
शेयर्स में 13 फीसदी की गिरावट
नाइकी के शेयर्स में ऑफ्टर आवर्स में फिलहाल मामूली बढ़त देखने को मिली है। लेकिन यदि साल में कुल शेयर्स की स्थिति की बात करें तो लगभग 13 फीसदी की गिरावट देखने को मिलेगी। दिसंबर में नाइकी ने अगले तीन वर्षों में $2 बिलियन की बचत का टारगेट रखा था। ऐसे में छंटनी को लेकर भी व्यापक योजना तैयार की गई थी।
इसके अलावा मार्च में नाइकी ने फाइनेंशियल ईयर 2025 की पहली छमाही के दौरान रेवेन्यू में करीब कुछ प्रतिशत कमी के संकेत दिए थे। यह मार्केट चैलेंजेस से निपटने के लिए कुछ फ्रेंचाइजी पर अप्लाई किए जाने की ओर इशारा करता है।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News