ईशा अंबानी की बेटी Aadiya को मिला यूनीक गिफ्ट, जानें किस चीज को बताती हैं सोने की 108 घंटियां

Published : Jun 13, 2023, 11:28 AM IST
isha ambani daughter aadiya gift

सार

भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) की शादी आनंद पीरामल से हुई है। ईशा अंबानी के दो बच्चे बेटा कृष्णा और बेटी आदिया हैं। आदिया को एक यूनीक गिफ्ट मिला है, जिसकी इन दिनों काफी चर्चा है।

Isha Ambani Daughter Unique Gift: रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन और भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) की शादी आनंद पीरामल से हुई है। दोनों 12 दिसंबर, 2018 को मुंबई में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के 4 साल बाद ईशा अंबानी नवंबर, 2022 में जुड़वा बच्चों की मां बनीं। ईशा अंबानी की बेटी का नाम आदिया शक्ति और बेटे का कृष्णा है। हाल ही में आदिया को मिले गिफ्ट से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आदिया का नाम लिखा है। ये गिफ्ट खूबसूरत होने के साथ ही यूनीक भी है।

क्या है आदिया को मिले गिफ्ट की खासियत

आदिया को मिले इस गिफ्ट हैम्पर में 108 सोने की घंटियां लगी हुई हैं। लाल रंग से पेंट किए गए इस गिफ्ट में सबसे उपर 'आदिया शक्ति' लिखा हुआ है। साथ ही इस गिफ्ट को गेंदे के फूलों और दीपमालाओं से सजाया गया है।

शक्ति के नाम और अर्थ को बताता है गिफ्ट

आदिया को मिले इस गिफ्ट में 9 स्टेप्स हैं, जिनमें से हर एक स्टेप मां आदि शक्ति के नाम और उनके अर्थ को बताता है। इसके अलावा इसमें 108 स्वर्ण घंटियां हैं, जो वेदों के 108 मंत्रों को दर्शाती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक प्यारा-सा नोट भी लिखा गया है। "आदिया-शक्ति पीरामल। 'आदिया' नाम के पीछे का थीम उनके शुभ नाम 'शक्ति' से आया है। इस गिफ्ट का हर एक चरण शक्ति के नाम और उनके अर्थ को बताता है। गिफ्ट में लगी 108 घंटियां मंत्रों का प्रतिनिधित्व करने के साथ ही शक्ति को अपने भीतर समाहित करती हैं।

क्या है आदिया (आद्या) नाम का अर्थ :

आदिया (आद्या) के कई अर्थ हैं। इसका एक मतलब शुरुआत है। इसके अलावा आद्या को प्रथम शक्ति अर्थात मां दुर्गा भी कहते हैं। आदिया के पर्यायवाची शब्दों में बिजली, सबसे अलग, अद्वितीय, दस महाविद्याओं में से एक और अप्रतिम भी होता है।

ईशा अंबानी के बेटे कृष्णा के नाम का मतलब :

ईशा और आनंद के बेटे का नाम कृष्णा है। कृष्णा भगवान विष्णु के ही अवतार कृष्ण का भी नाम है। कृष्ण का अर्थ श्याम रंग वाला, दिव्य और सर्वाधिक आनंद भी होता है। इसके अलावा कृष्णा के पर्यायवाची शब्दों में प्यार, शांति, स्नेह का भाव भी है।

ये भी देखें : 

पोती ईशा अंबानी का चेहरा देखे बिना नहीं होती थी धीरूभाई की सुबह, जानें आखिर क्या था बचपन से जुड़ा वो किस्सा

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?