
Oil Stocks Today : इजराइल-ईरान के बीच चल रहे टेंशन ने न सिर्फ मिडल ईस्ट को हिला दिया है, बल्कि भारतीय शेयर बाजार (Share Market) पर भी असर डाला है। सबसे ज्यादा और बड़ा झटका उन कंपनियों को लगा है जो तेल से जुड़ी हैं- जैसे BPCL, HPCL और IOC..इन कंपनियों के शेयर डगमगा गए हैं। आइए जानते हैं इन शेयरों में कितनी गिरावट आई है...
गुरुवार, 12 जून को क्रूड ऑयल की कीमतों में लगभग 13% तक का उछाल देखा गया। ब्रेंट क्रूड 12.82% की तेजी के साथ 78.25 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। WTI क्रूड फ्यूचर्स 13.48% की छलांग के साथ अब 77.21 डॉलर प्रति बैरल पर है। अब जब तेल की कीमतें इस तरह बढ़ती हैं, तो ऑयल मार्केटिंग कंपनियों का मुनाफा सीधे तौर पर प्रभावित होता है, क्योंकि इनके लिए रॉ मैटेरियल यानी कच्चा तेल अब और महंगा हो गया है।
भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर में करीब 3.98% की गिरावट आई है। शुक्रवार, 13 जून की सुबह 10.30 बजे तक शेयर 309.05 रुपए पर ट्रेड कर रहा। इसका 3 महीने का रिटर्न 15.80% रहा है। इस शेयर का 52 वीक हाई लेवल 376 रुपए और लो लेवल 234.15 रुपए है। तेजी के बाद अब गिरावट ने इस शेयर को थोड़ी ठंडक दी है, लेकिन लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए अभी भी दिलचस्प बना हुआ है।
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के स्टॉक्स में शुक्रवार, 13 जून को शुरुआती गिरावट 4% रही है। सुबह 10.30 बजे तक शेयर 2.71% नीचे 381.90 रुपए पर कारोबार कर रहा है। इसका 52 वीक हाई लेवल 457.20 रुपए और लो लेवल 287.55 रुपए है। कंपनी का मार्केट कैप 81,389 करोड़ रुपए है। सबसे ज्यादा गिरावट इसी स्टॉक में देखी गई, क्योंकि बाजार में इसका वॉल्यूम भी बड़ा है।
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के स्टॉक्स भी सुबह-सुबह बाजार खुलते ही करीब 4% तक लुढ़क गए आई। सुबह 10.30 बजे तक शेयर 1.31% नीचे 141.11 पर कारोबार कर रहा। इस शेयर ने पिछले 3 महीने में 12% का रिटर्न दिया है। IOC ने हाल के महीनों में अच्छा रिटर्न दिया था, लेकिन मौजूदा जियो-पॉलिटिकल हलचल से इसमें करेक्शन देखा जा रहा है।
डिस्क्लेमर: किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News