PM Kisan 20th Installment : आज नहीं तो कब आएगी 20वीं किस्त? इस तारीख पर टिकी नजर

Published : Jun 20, 2025, 07:47 AM IST
Kisan

सार

PM Kisan Samman Nidhi 20 Kist: किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त कब आएगी? क्या 20 जून को पीएम मोदी देंगे बड़ा तोहफा? अगर किस्त आज नहीं आई तो कब आएगी? कौन से जरूरी काम पूरे नहीं होने पर ₹2000 नहीं मिलेंगे? जानिए सभी सवालों के जवाब... 

PM Kisan 20th Installment Date : यूपी-बिहार से दिल्ली और पंजाब से तमिलनाडु तक, देशभर के करोड़ों किसानों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जल्द ही खाते में आ सकती है। फरवरी 2019 में शुरू हुई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) अब देश के हर उस छोटे किसान की रीढ़ बन चुकी है। अब 19 किस्तों के बाद देशभर के करोड़ों किसान बेसब्री से 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह किस्त आज ही यानी 20 जून को आने वाली है लेकिन अभी तक कोई ऑफिशियल डेट नहीं बताई गई है। ऐसे में सवाल कि अगर आज नहीं तो पीएम किसान की अगली किस्त कब आएगी? आइए जानते हैं सही टाइम...

पीएम किसान 20वीं किस्त आज आने की उम्मीद क्यों

20 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) बिहार के सिवान जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां से संभावना जताई जा रही है कि पीएम 20वीं किस्त भेज सकते हैं। हालांकि, इसकी अब तक आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

20वीं किस्त की संभावित तारीख क्या है?

पिछली यानी 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को आई थी। केंद्र सरकार हर 4 महीने पर एक किस्त ट्रांसफर करती है, तो इस हिसाब से 20वीं किस्त जून के तीसरे या चौथे हफ्ते में आने की उम्मीद है। मतलब अगर किस्त आज नहीं आ रही है तो जून के आखिरी हफ्ते में आ सकती है।

PM Kisan: ये 5 गलतियां रोक सकती है आपकी किस्त

1. अब भी नहीं की e-KYC? तो पैसा रुक जाएगा

बिना e-KYC, कोई पैसा नहीं मिलेगा। OTP या CSC सेंटर से फिंगरप्रिंट बायोमेट्रिक के ज़रिए तुरंत e-KYC करवा लें।

2. बैंक अकाउंट में गड़बड़ी तो ट्रांजैक्शन फेल

अगर आपका खाता आधार से लिंक नहीं है, IFSC कोड गलत है या अकाउंट बंद है तो किस्त नहीं आएगी। pmkisan.gov.in पर जाकर तुरंत डिटेल्स अपडेट करें।

3. जमीन का वेरिफिकेशन अधूरा है? तो किस्त लटक सकती है

आपके जमीन के दस्तावेज अगर पोर्टल पर अपलोड या वेरिफाई नहीं हैं, तो किस्त रोकी जा सकती है।

4. 'Farmer Registry' में नाम नहीं है?

अब सिर्फ पीएम किसान में रजिस्ट्रेशन काफी नहीं। आपको अपने राज्य की फार्मर रजिस्ट्री में नाम दर्ज करवाना अनिवार्य है। CSC या कृषि पोर्टल पर जाकर यह काम निपटा लें।

5. लिस्ट में नाम ही नहीं है? तो भूल जाइए ₹2000

pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर ‘Beneficiary List’ में अपना नाम चेक करें। अगर नाम नहीं है, तो पैसा नहीं आएगा।

पीएम किसान 20वीं किस्त नहीं आई तो कहां करें शिकायत?

Email: pmkisan-ict@gov.in

Helpline: 011-23381092 (24x7)

पीएम किसान के ऑफिशियल अपडेट्स कहां मिलेंगे?

pmkisan.gov.in

मोबाइल पर आने वाले SMS अलर्ट्स

 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?