PM Kisan Monsoon Benefits : पीएम किसान की 20वीं किस्त का इंतजार हो रहा है। इस बीच देशभर में मानसून भी आ गया है। बारिश से अच्छी फसल, आमदनी की उम्मीद रहती है। कुछ सरकारी मदद भी मिलती है। जानिए इस मानसून में PM किसान के साथ क्या-क्या फ्री पा सकते हैं।
PM किसान सम्मान निधि योजना में हर पात्र किसान को 2,000 रुपए की किस्त मिलती है। अब तक 19वीं किस्त जारी हो चुकी है। 20वीं किस्त का इंतजार चल रहा है। अगर आपने eKYC और भूमि सत्यापन पूरा कर लिया है, तो इस मानसून सीजन में आपकी किस्त सीधे खाते में आ सकती है। यह किस्त जून के आखिरी में आ सकता है।
26
2. फ्री खाद बीज (राज्य सरकार स्कीम के तहत)
कई राज्य मानसून के साथ किसानों को हाई क्वालिटी के बीज और खाद सब्सिडी या फ्री में देते हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ जैसे राज्य हैं, जहां फ्री बीज वितरण की योजनाएं चल रही हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होता है या किसान पोर्टल पर आधार से लॉगिन।
36
3. फ्री फसल बीमा क्लेम (PMFBY के तहत)
अगर मानसून में आपकी फसल को बारिश, ओलावृष्टि या जलभराव से नुकसान होता है, तो आप प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत क्लेम कर सकते हैं। अगर आपने CSC या बैंक से पॉलिसी ली है, तो यह दावा पूरी तरह फ्री होता है। क्लेम की आखिरी तारीख करीब-करीब फसल के 15–30 दिन बाद होती है।
मानसून से पहले या दौरान अगर आप ट्रैक्टर, थ्रेसर या पंपसेट खरीदने की सोच रहे हैं, तो सरकार की योजना के तहत आपको मशीनों पर 40 से 80% सब्सिडी मिल सकती है। कई राज्य इसे सीधे किसान पोर्टल से ऑनलाइन स्वीकार करते हैं। कई जगहों पर ब्याज मुक्त लोन स्कीम भी चालू होती है।
56
5. फ्री घर या टॉयलेट निर्माण योजना (PMAY-G & SBM)
अगर आप PM किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो आप कई अन्य स्कीम के लिए खुद ही पात्र बन जाते हैं। जैसे- प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन के तहत टॉयलेट निर्माण। कई राज्य पीएम किसान डेटा से सीधा पात्रता निकालते हैं, कोई अलग आवेदन नहीं।
66
किसान भाई मानसून में इन बातों का रखें ध्यान
अपने PM किसान पोर्टल पर स्टेटस चेक करते रहें।
eKYC और जमीन वैरिफिकेशन तुरंत पूरा करें।
नजदीकी CSC या कृषि विभाग से मानसून स्कीम्स की जानकारी लें।
अपने बैंक खाते से आधार लिंकिंग कन्फर्म करें।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News