बड़े भैया बने अंबानी खानदान के लाडले पृथ्वी, देखें मां श्लोका मेहता के साथ Cute तस्वीरें

Published : May 31, 2023, 07:19 PM IST

Shloka Mehta with Prithvi Ambani: मुकेश अंबानी की बहू श्लोका मेहता दूसरी बार मां बन गई हैं। श्लोका ने 31 मई को बेटी को जन्म दिया है। श्लोका पहले से ही एक बेटे पृथ्वी अंबानी की मां हैं। देखते हैं श्लोका के साथ पृथ्वी की क्यूट तस्वीरें। 

PREV
19

अंबानी खानदान के लाडले पृथ्वी अंबानी का जन्म 10 दिसंबर, 2020 को हुआ था। 

29

पृथ्वी अंबानी अब ढाई साल के हो गए हैं। पृथ्वी अक्सर अपने दादा मुकेश अंबानी और पापा आकाश अंबानी की गोद में नजर आते हैं। 

39

ये तस्वीर अंबानी खानदान की होनेवाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट के अरंगेत्रम सेरेमनी की है। फोटो में पृथ्वी पिंक कलर के कुर्ते में मां श्लोका की गोद में दिख रहे हैं। 

49

दादा मुकेश अंबानी की गोद में लाड़ले पृथ्वी। बता दें कि जब पृथ्वी का जन्म हुआ था तो मुकेश अंबानी ने उन्हें गोद में लेकर एक फोटो शेयर की थी, जो खूब वायरल हुई थी। 

59

इस तस्वीर में पृथ्वी अंबानी मां श्लोका मेहता की गोद में नजर आ रहे हैं। वो हाथ से किसी की तरफ इशारा करते दिख रहे हैं। 

69

कुछ दिनों पहले पृथ्वी अंबानी दादा मुकेश अंबानी और पापा आकाश अंबानी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे। यहां वो आकाश अंबानी के कंधे पर चढ़े नजर आए थे। 

79

बता दें कि आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी 9 मार्च, 2019 को हुई थी। दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते थे। बाद में उनकी दोस्ती प्यार और फिर शादी में बदल गई। 

89

नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता मशहूर हीरा व्यापारी और डायमंड कंपनी रोजी ब्लू के मालिक रसेल मेहता की बेटी हैं। श्लोका की एक बहन भी है, जिसका नाम दीया मेहता है। 

99

बता दें कि नीता-मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) की ओपनिंग पर श्लोका मेहता ने जिस ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था, उसे उनकी बहन दीया मेहता ने ही चुना था। इतना ही नहीं, दीया ने ही बहन श्लोका को तैयार किया था। 

ये भी देखें : 

PHOTO: बचपन में ऐसे दिखते थे अंबानी के तीनों बच्चे, मम्मी-पापा संग एक ही फ्रेम में दिखे आकाश, ईशा और अनंत 

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Read more Photos on

Recommended Stories