वंदे भारत एक्सप्रेस में 2 Cr. यात्री कर चुके सफर, रेलवे ने जारी किए आंकड़ें

देश के 100 रूट्स पर 102 वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में इस खास ट्रेन ने पृथ्वी के 310 चक्कर के बराबर दूरी कवर की है। वहीं 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने सफर किया है।

Nitesh Uchbagle | Published : Apr 16, 2024 12:54 PM IST

बिजनेस डेस्क. देश की लग्जरी ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर में करने वाले यात्रियों की संख्या के बारे में बताया है। रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक, 31 मार्च तक 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने सफर किया हैं। आपको बता दें कि देश में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस 15 फरवरी 2019 को दिल्ली से वाराणसी के बीच चली थी। भारतीय रेलवे अप्रैल में अपनी 171 वीं वर्षगांठ मना रहा है। देश में पहली ट्रेन मुंबई से ठाणे के बीच चली थी।

देश भर में 102 वंदे भारत ट्रेन

भारतीय रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक, देश के 100 रूट्स पर 102 वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में इस खास ट्रेन ने पृथ्वी के 310 चक्कर के बराबर दूरी कवर की है। वहीं 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने सफर किया है। इस ट्रेन में खास बात ये है कि रफ्तार, आरामदायक सीट, साउंड प्रूफ कोच, वाई-फाई सर्विस, जीपीएस बेस्ड पैसेंजर इन्फॉर्मेशन सिस्टम और पैंट्री फैसिलिटी मिलती है। ऐसे में यह ट्रेन लोगों की पसंद बनती जा रही है। साथ ही इस ट्रेन को कई रूट्स पर चलाने की मांग की जा रही है।

ट्रेन की स्लीपर वर्जन आएगा जल्द

इस लग्जरी ट्रेन में फिलहाल बैठने की सुविधा है। जल्द ही इस ट्रेन में स्लीपर वर्जन को भी लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु में एक रेल यूनिट को विजिट किया था। इस दौरान ही उन्होंने स्लीपर वर्जन के स्ट्रक्चर को अनवील किया गया था।

यह भी पढ़ें…

Share Market: 3 कारणों से शेयर मार्केट में जोरदार गिरावट, जानें कैसा रहा बाजार का हाल

थोक महंगाई दर बढ़ी : जानें आम आदमी पर असर, किन-किन चीजों के दाम बढ़ सकते हैं

Share this article
click me!