2000 Notes : अब इस तारीख तक बदले जाएंगे दो हजार के नोट, RBI ने बढ़ाई डेडलाइन

Published : Sep 30, 2023, 05:22 PM ISTUpdated : Sep 30, 2023, 05:45 PM IST
No need to rush for exchange Rs 2000 currency notes in circulation by Sep 30 says rbi Shaktikanta Das

सार

मई 2023 में आरबीआई ने दो हजार रुपए के नोटों को वापस लेने का ऐलान किया था। अभी तक इसे बदलने की आखिरी तारीख 30 सितंबर,2023 थी। अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 के नोट बदलने की डेडलाइन बढ़ा दी है।

बिजनेस डेस्क : 2 हजार के नोट को लेकर बड़ी खबर आ रही है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अब तक 2000 के नोट न बदल पाने वालों को एक और मौका दिया है। केंद्रीय बैंक ने दो हजार के नोट को बदलने की डेडलाइन (2000 Note Exchange Date Extended) बढ़ा दी है। अब 7 अक्तूबर 2023 तक आप बैंक में 2 हजार के नोट बदल सकेंगे। अभी तक आखिरी तारीख 30 सितंबर,2023 थी। उम्मीद जताई जा रही थी कि शनिवार शाम तक RBI नोट बदलने की समय सीमा बढ़ा सकता है। हुआ भी ऐसा ही और एक हफ्ते के लिए 2000 के नोट बदलने की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है।

2 हजार के नोट पर RBI का सर्कुलेशन

इससे पहले 19 मई 2023 को आरबीआई ने एक सर्कुलर जारी कर 30 सितंबर तक 2000 के नोट बैंकों में जमा करने या बदलने को कहा था। बैंकों से मिले आंकड़ों के मुताबिक, 19 मई 2023 तक कुल 3.56 लाख करोड़ मूल्य के ₹2000 के नोट चलने में थे। 29 सितंबर तक 3.42 लाख करोड़ रुपए वैल्यू के नोट वापस आ चुके हैं। अब सिर्फ 0.14 लाख करोड़ रुपए मूल्य के नोट ही बाजार में है।

8 अक्टूबर से नहीं बदले जाएंगे 2000 के नोट

आरबीआई की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि अब 8 अक्तूबर 2023 से बैंक की किसी भी ब्रांच में दो हजार के नोट जाम करना या बदलना बंद हो जाएगा। 8 अक्टूबर से पहले तक बैंक में एक बार में 20 हजार रुपए तक के दो हजार के नोट बदल सकेंगे।

7 साल बाद दो हजार के नोट बंद करने का ऐलान

साल 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद करने का ऐलान किया था। तब नवंबर 2016 में 2000 का नोट मार्केट में आया था। हालांकि, RBI की तरफ से बताया गया था कि साल 2018-19 से ही दो हजार को नोट की प्रिंटिंग बंद है। 2021-22 में 38 करोड़ मूल्य के दो हजार के नोट नष्ट भी किए गए थे।

इसे भी पढ़ें

01 Oct. से इतिहास हो जाएगा 2 हजार का नोट, जानें कैसा रहा 7 साल का सफर

 

 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?