10 लाख लोन की अब कितनी आएगी मंथली EMI? रेपो रेट घटने से कितना फायदा

Published : Feb 07, 2025, 12:12 PM IST
repo rate

सार

RBI ने 5 साल बाद रेपो रेट में 0.25% की कटौती कर सस्ते लोन का तोहफा दिया है। इससे आपकी मंथली EMI कम आएगी और ब्याज भी कम चुकाना होगा। इससे पहले केंद्रीय बैंक ने मई 2020 में रेपो रेट 0.40% घटाया था। इसके बाद से इसमें लगातार इजाफा ही हो रहा था।

बिजनेस डेस्क : 12 लाख तक की इनकम पर जीरो टैक्स के बाद अब RBI ने आम आदमी को सस्ते लोन का तोहफा दिया है। पांच साल बाद आखिरकार रिजर्व बैंक ने रेपो रेट (Repo Rate) 0.25% घटाकर 6.25% कर दिया है। इसका असर आपकी EMI पर पड़ेगा। अगर आपने किसी तरह का पर्सनल लोन, होम लोन या ऑटो लोन ले रखा है तो अब आपको मंथली ईएमआई कम भरनी पड़ेगी। आइए जानते हैं अब आपको कितनी किस्त चुकानी होगी...

5 साल बाद बड़ी राहत 

रिजर्व बैंक ने आखिरी बार मई 2020 में रेपो रेट में 0.40% की कटौती की थी। तब इसे 4% कर दिया गया था। मई 2022 से लेकर मई 2023 तक ब्याज दरें बढ़ती रहीं। इस दौरान ये 2.50% तक बढ़कर 6.50% पर पहुंच गया। हालांकि, अब इसमें 0.25% की कटौती की गई है। RBI के रेपो रेट घटाने से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। इससे उनका पर्सनल लोन, होम लोन या ऑटो लोन जैसे तमाम लोन की ब्याज दरें कम हो जाएंगी। इसका असर आपकी EMI पर पड़ेगा।

10 लाख लोन पर कितना होगा फायदा 

देश के सबसे बड़े बैंक SBI में कार लोन की ब्याज दर 9.10% से शुरू होती है। अगर आपने इसी बैंक से 5 साल के लिए 10 लाख रुपए का कार लोन (Car Loan) ले रखा है। तो आपकी मंथली EMI करीब 20,807 रुपए आ रही होगी। ब्‍याज के तौर पर आपको कुल 2,48,415 रुपए चुकाने पड़ते लेकिन अब जब इंटरेस्ट रेट में 0.25% की कटौती हुई तो 8.85% ब्याज ही देना पड़ेगा। इस तरह आपकी ईएमआई 20,686 रुपए आएगी और कुल ब्याज घटकर 2,41,138 रुपए हो जाएगा। मतलब आपको 7,277 रुपए का फायदा होगा।

50 लाख होम लोन पर कितना फायदा 

मान लीजिए आपने SBI से 8.50% की ब्याज दर पर 50 लाख रुपए का होम लोन 20 साल के लिए ले रखा है। आपकी मंछली EMI 43,391 रुपए आ रीह होगी और कुल ब्याज 54,13,879 रुपए चुकाने होते। लेकिन रेपो रेट में 0.25% की कटौती के बाद ब्‍याज दर 8.25% रह जाएगा। आपकी ईएमआई 42,603 रुपए हो जाएगी और कुल ब्याज 52,24,788 रुपए ही देने होंगे। इस तरह आपकी बचत 1,89,091 रुपए की होगी।

इसे भी पढ़ें 

खुशखबरी! सस्ता हुआ लोन, घटेगी EMI, 5 साल बाद रेपो रेट पर चली RBI की कैंची 

 

रेपो रेट का EMI कनेक्शन क्या है? जानें कैसे घटती-बढ़ती है आपकी किस्त 

 

PREV

Recommended Stories

IndiGo Owner: 28 की उम्र में सबकुछ खोने वाला लड़का कैसे बना No.1 एयरलाइन का बॉस?
Train Ticket Discount: ट्रेन टिकट पर पाएं जबरदस्त छूट, जानें ऑफर