Hindi

रेपो रेट का EMI कनेक्शन क्या है? जानें कैसे घटती-बढ़ती है आपकी किस्त

Hindi

RBI MPC Meeting

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की तीन दिनों की बैठक (RBI MPC Meeting) आज 7 फरवरी को खत्म हो रही है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा इसमें फैसलों की जानकारी देंगे।

Image credits: X Twitter
Hindi

क्या जनता को मिलेगी राहत

जानकारों का मानना है कि रिजर्व बैंक आम जनता को राहत दे सकता है। रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की जा सकती है। जिसका असर आपकी लोन ईएमआई पर पड़ेगा।

Image credits: Getty
Hindi

रेपो रेट क्या होता है

रेपो रेट वो दर होती है, जिस पर RBI, बाकी बैंकों को कर्ज देता है। जब रेपो रेट बढ़ता है तब बैंकों को केंद्रीय बैंक से महंगी दर पर कर्ज मिलता है।

Image credits: freepik
Hindi

रिवर्स रेपो रेट क्या होता है

रिवर्स रेपो रेट (Reverse Repo Rate) वो ब्याज दर होती है, जिस पर RBI, अन्य बैंकों से कर्ज लेता है।

Image credits: Freepik
Hindi

रेपो रेट और EMI का क्या कनेक्शन है

होम लोन, पर्सनल लोन या ऑटो जैसे बैंकों से मिलने वाले लोन रेपो रेट से जुड़े हैं। जब बैंकों को कम ब्याज दर यानी कम रेपो रेट पर कर्ज मिलता है तो वे कस्टमर्स को सस्ता लोन दे सकते हैं।

Image credits: Freepik
Hindi

रेपो रेट के बढ़ने से EMI पर फर्क

रेपो रेट बढ़ने से बैंकों को महंगा कर्ज मिलता है। इसके बाद वे ग्राहकों को दिए जाने वाले लोन की ब्याज बढ़ा देते हैं, जिससे उनके लोन की EMI बढ़ जाती है।

Image credits: Getty
Hindi

कब बदला था रेपो रेट

फरवरी 2023 से रेपो दर 6.5% पर बरकरार है। तब RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाया था। इसके बाद से इसमें बदलाव नहीं हुआ है।

Image credits: Getty

रुकिए, Rose Day पर क्रश के लिए Gold Item लेने से पहले जान लें ताजा रेट

अब Zomato नहीं Eternal कहिए जनाब! इस एक वजह से बदलना पड़ा नाम

शादी अडानी के बेटे की, लेकिन चमकी इनकी किस्मत, मिलेगा ऐसा धांसू गिफ्ट

Swiggy Share : क्या खत्म हुआ स्विगी का स्वैग? जानें फ्यूचर