
RIL AGM 2025: देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) की 48वीं सालाना आम बैठक (AGM) आज शुक्रवार को आयोजित हुई। जैसे ही AGM की शुरुआत हुई और मुकेश अंबानी ने अपनी स्पीच शुरू की तो एक दिलचस्प फोटो ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के पीछे गणेश जी की तस्वीर नजर आई। जिसके बाद सवाल उठने लगे कि क्या ये सिर्फ संयोग है या निवेशकों के लिए कोई खास संदेश? आइए जानते हैं रिलायंस एजीएम और गणेश जी का कनेक्शन...
हिंदू मान्यता के अनुसार भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और संपन्नता का देवता माना जाता है। AGM जैसे अहम मौके पर उनके पीछे गणेश जी का दिखना, कहीं न कहीं निवेशकों और शेयरहोल्डर्स को मैसेज देता है कि आने वाला समय नए अवसरों से भरा है।, IPO हो या AI-ड्रिवन ग्रोथ, धैर्य और निवेश बनाए रखने का सही समय है। सफलता का रास्ता चुनौतियों से होकर जाता है, लेकिन गणेश जी की मौजूदगी शुभ संकेत है।
कुल रेवेन्यू: ₹10.71 लाख करोड़
EBITDA: ₹1.83 लाख करोड़
शुद्ध मुनाफा: ₹81,309 करोड़
सरकार को योगदान: ₹2.10 लाख करोड़
मौजूदा कर्मचारी: 6.8 लाख (जल्द 10 लाख से ज्यादा होने की उम्मीद)
इसे भी पढ़ें- मुकेश अंबानी का मास्टरस्ट्रोक: AGM में किया Jio IPO का ऐलान, जानें कब होगी लिस्टिंग?
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News