फिल्म प्रोड्यूसर जो बनी दुनिया की 5वीं सबसे अमीर महिला, भारत से कनेक्शन

Published : Mar 27, 2025, 09:56 PM IST
Roshni Nadar

सार

World's 5th Richest Woman : रोशनी नादर, एचसीएल की मालकिन, भारत की सबसे अमीर महिला हैं। वह दुनिया की 5वीं सबसे अमीर महिला भी बन गई हैं। इस लिस्ट में शामिल होने वाली वह देश की पहली महिला हैं। हाल ही में उन्हें एचसीएल की 47% हिस्सेदारी मिली है।

Richest Woman in India : हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) भारत के सबसे अमीर इंसान हैं। इस लिस्ट में दूसरा नंबर अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) हैं। इस लिस्ट में तीसरा नाम HCL मालकिन रोशनी नादर हैं। वह देश के टॉप-10 अमीरों में इकलौती महिला हैं। हाल ही में एचसीएल के फाउंडर शिव नादर ने अपनी बेटी रोशनी को कंपनी की 47% हिस्सेदारी दी है। अब वह दुनिया की 5वीं सबसे अमीर महिला बन गई हैं। रोशनी फिल्म प्रोड्यूसर भी रह चुकी हैं। आइए जानते हैं उनका करियर और यहां तक पहुंचने की जर्नी...

रोशनी नादर कौन हैं 

रोशनी नादर एचसीएल ग्रुप के फाउंडर शिव नादर की बेटी हैं। 6 मार्च, 2025 को उन्हें एचसीएल कॉर्प और वामा दिल्ली में 47% हिस्सेदारी मिली। जिसके बाद वह एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एचसीएल इन्फोसिस्टम्स में सबसे बड़ी शेयरहोल्डर बन गई हैं। रोशनी शिव नादर फाउंडेशन की ट्रस्‍टी हैं, जो शिव नादर यूनिवर्सिटी, विद्या ज्ञान स्कूल और SSN कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग जैसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान को चलाता है। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण के लिए 'The Habitats Trust' भी चलाया करती हैं।

दुनिया की 5वीं सबसे अमीर महिला 

हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में पहली बार भारत की किसी महिला का नाम है। रोशनी नादर दुनिया की टॉप-10 अमीर महिलाओं की लिस्ट में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। अब दुनिया की 5वीं सबसे अमीर महिला हैं। उनकी कुल संपत्ति 3.5 लाख करोड़ की है।

फिल्म प्रोड्यूस कर चुकी हैं रोशनी नादर 

रोशनी नादर की स्कूलिंग दिल्ली के वसंत वैली स्कूल से हुई है। नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से कम्युनिकेशंस में डिग्री ली है। उन्होंने केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से MBA किया है। उन्हें साल 2009 में एचसीएल कॉरपोरेशन का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीईओ बनाया गया। इसी साल उनकी शादी बिजनेसमैन शिखर मल्होत्रा से हुई थी। 2020 में एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन बनी थीं। उन्हें बचपन से ही फिल्मों का शौक रहा है। एचसीएल में रहने के बावजूद सिनेमा में उनकी दिलचस्पी हमेशा रही। वह वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशनिस्ट हैं। इस टॉपिक पर एनिमल प्लैनेट और डिस्कवरी के लिए 'द ब्रिंक' नाम का टीवी सीरीज प्रोड्यूस कर चुकी हैं। साल 2022 में उनकी चमगादड़ों पर किए एक एपिसोड को नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था। उन्होंने 'हल्का' नाम की बच्चों की फिल्म भी प्रोड्यूस की है।

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?