आज इन 5 शेयरों ने कराया सबसे ज्यादा Loss, इतना डूबा निवेशकों का पैसा

Published : Oct 21, 2024, 05:14 PM ISTUpdated : Oct 21, 2024, 05:16 PM IST
stock market movies

सार

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव भरा दिन रहा। HDFC बैंक के अच्छे नतीजों के बाद तेजी देखी गई, जबकि टाटा कंज्यूमर के शेयरों में गिरावट रही। बाजार लाल निशान पर बंद हुआ।

बिजनेस डेस्क : सोमवार, 21 अक्टूबर को अच्छे ग्लोबल संकेतों के बाद शेयर बाजार (Share Market) की शानदार शुरुआत हुई लेकिन कुछ ही समय बाद गिरावट आने लगी। इसके बाद बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव होता रहा। कई बार रिकवरी की कोशिश भी हुई लेकिन आखिर में लाल निशान पर बाजार बंद हुआ। सेंसेक्स 73 अंक गिरकर 81,151 और निफ्टी 73 अंक गिरकर 24,781 के लेवल पर बंद हुआ। इस दौरान निफ्टी बैंक (Nifty Bank) में 132 अंकों की गिरावट रही। सबसे ज्यादा गिरावट बैंकिंग और FMCG सेक्टर के शेयर में देखने को मिली।

इन स्टॉक्स में दिखा जोरदार एक्शन

निफ्टी 50 के सबसे तेजी वाले स्टॉक्स में नंबर-1 पर HDFC Bank रहा। दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद स्टॉक 3% की तेजी के साथ बंद हुआ। मैनेजमेंट की पॉजिटिव कमेंट्रीके बाद बजाज ऑटो में भी इतनी ही बढ़त देखने को मिली। वहीं, अच्छे रिजल्ट के बाद Tech Mahindra में बिकवाली रही। इसके अलावा Kotak Mahindra Bank के शेयर में 4% की गिरावट रही।

इन शेयरों में भी गिरावट

दूसरी तिमाही में कमजोर नतीजों के बाद टाटा कंज्यूमर (Tata Consumer) का शेयर 8% गिरा। इसके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) में भी गिरावट देखने को मिली। दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद CG Power का शेयर 13% तक गिर गया। वहीं, टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) मजबूती के साथ बंद हुआ। इसमें 10% की बढ़त रही। PNC Infra 20% और इंडिया मार्ट (IndiaMART) 17% गिरकर बंद हुआ।

शेयर बाजार में आज टॉप गेनर्स

  1. बजाज ऑटो में 4.34% की तेजी
  2. HDFC बैंक में 2.57% की तेजी
  3. एशियन पेंट्स में 1.70% की बढ़त
  4. महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.17% की तेजी
  5. आयशर मोटर्स में +0.68% की तेजी

शेयर बाजार में आज टॉप लूजर्स

  1. टाटा कंज्यूमर में 7.08% की गिरावट
  2. कोटक महिंद्रा बैंक में 4.73% की गिरावट
  3. बजाज फिनसर्व 3.37% लुढ़का
  4. BPCL में 3.36% की तेजी
  5. इंडसइंड बैंक में 3.03% की गिरावट

इसे भी पढ़ें

इस हफ्ते 9 IPOs की धमाकेदार एंट्री! क्या आप तैयार हैं?

 

Waaree Energies IPO : पैसा लगाने से पहले जान लें फायदा होगा या नुकसान?

 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें