डूबा बाजार-डूबे निवेशकः 3 घंटे में ही 8 लाख करोड़ स्वाहा, इन 10 शेयरों ने रुलाया

Published : Oct 25, 2024, 01:24 PM ISTUpdated : Oct 25, 2024, 01:49 PM IST
share market crash

सार

शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 800 अंक और निफ्टी 280 अंक गिर गया, जिससे निवेशकों को बड़ा झटका लगा। कई बैंकों और बड़ी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई।

बिजनेस डेस्क : 25 अक्टूबर को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार ने निवेशकों को खूब रुलाया है। शुक्रवार को सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ दोपहर 12 बजे तक 79,270 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी 280 अंकों की गिरावट है। इस दौरान महज शुरुआती तीन घंटे में ही इस BSE लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केट कैप 7.7 लाख करोड़ यानी करीब 8 लाख रुपए घटकर 436.1 लाख करोड़ हो गया। इस दौरान सरकारी बैंकों के शेयरों का इंडेक्स सबसे ज्यादा 3.34% तक गिर गया। सेंट्रल बैंक, पीएनबी और कैनरा बैंक के स्टॉक्स 5%, जबकि इंडसइंड बैंक के शेयर करीब 20% तक लुढ़क गए। जानिए सबसे ज्यादा गिरावट वाले 10 शेयर कौन से हैं...

सबसे ज्यादा गिरावट वाले 10 शेयर

  1. इंडसइंड बैंक शेयर करीब 20% तक टूटकर दोपहर 1 बजे तक 1,036.25 रुपए पर कारोबार कर रहा है।
  2. डिक्‍सॉन टेक्‍नोलॉजी के शेयर में 10 फीसदी की गिरावट।
  3. एयू स्‍मॉल फाइनेंस के शेयर 6 परसेंट तक गिरे हैं।
  4. मैंग्‍लोर रिफाइनरी के स्टॉक भी 6 फीसदी तक गिर गए हैं।
  5. BHEL के शेयर में 6% की गिरावट है।
  6. टाटा ट्रेंट के स्टॉक 5.38% तक नीचे आ गए हैं।
  7. महिंद्रा एंड महिंद्रा करीब 5% की गिरावट है। दोपहर 1 बजे तक शेयर 2,686.75 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।
  8. अडानी पोर्ट के शेयर में 3 परसेंट की गिरावट है।
  9. NTPC का स्टॉक भी करीब 3% गिरा है।
  10. L&T शेयर में 3 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट है।

दुनिया के बाकी बाजारों का हाल

जापान के निक्‍केई में 0.97% की गिरावट है।

कोरिया का कोस्पी 0.35% की तेजी है।

चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.42% की उछाल है।

24 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.33% गिरा था। S&P 500 में 0.21% की तेजी आई थी।

अमेरिका का नैस्डैक 0.76% उछाल के साथ बंद हुआ था।

बाजार में गिरावट की वजह क्या है

24 अक्टूबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 5,062.45 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

24 अक्टूबर को ही घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 3,620.47 करोड़ के शेयर खरीदे हैं।

इसे भी पढ़ें

इस दिवाली मां लक्ष्मी भर देंगी तिजोरी! बस खरीदकर रख लें 7 STOCKS

 

 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें