Share Market Crash: सेंसेक्स 850 पॉइंट्स फिसला-निफ्टी धड़ाम, जानें 5 कारण

Published : Aug 26, 2025, 04:00 PM IST

Stock Market Crash Reasons : शेयर बाजार ने मंगलवार, 26 अगस्त को सभी सेक्टरों में बड़ी बिकवाली देखी। BSE का सेंसेक्स 849.37 पॉइंट्स गिरकर 80,786.54 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 24,712.05 तक गिर गया। जानिए इसके पीछे के 5 मुख्य फैक्टर्स... 

PREV
15
ट्रंप के टैरिफ की चिंता

अमेरिका की तरफ से भारत पर 50% टैरिफ लगाने की संभावना ने बाजार में डर पैदा कर दिया। अमेरिका ने यह कदम रूस को वार में आगे बढ़ने से रोकने और बीतचीत के लिए मजबूर करने के उद्देश्य से उठाया। इसके अलावा, अमेरिका ने डिजिटल टैक्स पर भी चेतावनी दी है। ट्रेड वॉर की यह आशंका दुनियाभर निवेशकों के लिए नकारात्मक संकेत बन रही है।

25
विदेशी निवेशकों (FII) की बिकवाली

अगस्त में FIIs ने भारतीय इक्विटीज में करीब ₹28,217 करोड़ की बिकवाली की। जुलाई 2025 में यह आंकड़ा ₹47,667 करोड़ था। विदेशी निवेशक नए थीम और व्यवसायों में निवेश तो कर रहे हैं, लेकिन धीमी ग्रोथ वाले सेक्टरों में अपनी हिस्सेदारी घटा रहे हैं।

35
भारतीय बाजार का महंगा वैल्यूएशन

वर्तमान में निफ्टी FY27 अर्निंग का 19 गुना पर ट्रेड कर रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह हाई वैल्यूएशन बिकवाली के लिए एक प्रमुख कारण है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कमाई में सुधार Q3FY26 तक संभव है, लेकिन बाजार पहले से कई फैक्टर्स को प्राइस कर चुका है। ऐसे में अलर्ट रहना जरूरी है।

45
कमजोर ग्लोबल संकेत

एशियाई बाजारों में जापान का Nikkei और कोरिया का Kospi लगभग 1% गिरा। अमेरिका में Fed और ट्रंप की नीतियों पर असमंजस ने भी घरेलू बाजार को दबाव में रखा। जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट देखी गई।

55
टेक्निकल फैक्टर

एक्सपर्ट्स के अनुसार, निफ्टी 25,000 के लेवल के पास मुनाफा बुकिंग होती है। 25,000 पार होने पर इंडेक्स 25,150-25,200 तक जा सकता है। नीचे 24,850 से गिरावट बढ़ सकती है और 24,670 तक पहुंच सकती है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। यहां दी गई कोई भी जानकारी निवेश सलाह नहीं है। निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें।

Read more Photos on

Recommended Stories