
Indias Top Philanthropist: भारत के सबसे बड़े दानवीरों की बात करें तो इसमें अंबानी-अडानी का नाम बाद में आता है। लिस्ट में सबसे ऊपर एचसीएल टेक्नोलॉजी के फाउंडर शिव नाडार का नाम है। एडेलगिव-हुरुन इंडिया फिलैंथ्रॉपी लिस्ट के मुताबिक, 14 जुलाई 2025 को 80 साल के हो चुके नाडार ने 2024 में भारत में सबसे ज्यादा रकम दान की। जानते हैं भारत के टॉप-10 दानवीरों के बारे में।
शिव नाडार ने 2024 में कुल 2153 करोड़ की रकम दान की। इस हिसाब से देखें तो उन्होंने हर दिन 5.89 करोड़ रुपए दान किए।
अजीम प्रेमजी दान करने के मामले में दूसरे नंबर पर रहे। 2024 में उन्होंने कुल 1000 करोड़ की राशि डोनेट की। इस हिसाब से उन्होंने हर दिन करीब 2.73 करोड़ रुपए दान किए।
दानवीरों की लिस्ट में देश के सबसे धनी शख्स मुकेश अंबानी तीसरे नंबर पर रहे। उन्होंने 2024 में कुल 800 करोड़ की रकम दान की। यानी उन्होंने हर दिन करीब 2.19 करोड़ रुपए दान किए।
कुमार मंगलम बिड़ला ने 2024 में 700 करोड़ रुपए की रकम दान की। इस हिसाब से उन्होंने हर दिन करीब 1.91 करोड़ रुपए डोनेट किए।
8th Pay Commission: किसे मिलेगा फायदा, कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
SIP Power: कितने रुपए की सिप 20 साल में बना देगी करोड़पति?
दानवीरों के मामले में पांचवे नंबर पर वेदांता ग्रुप के अनिल अग्रवाल का नाम है। उन्होंने 2024 में कुल 500 करोड़ रुपए दान किए। यानी उन्होंने हर दिन करीब 1.36 करोड़ रुपए डोनेट किए।
दानवीरों की सूची में छठे नंबर पर नंदन नीलेकणि का नाम आता है। उन्होंने 2024 में 400 करोड़ रुपए दान किए। यानी हर दिन करीब 1.09 करोड़ की रकम डोनेट की।
रतन टाटा का नाम इस लिस्ट में सातवें नंबर पर है। उन्होंने 2024 में कुल 350 करोड़ रुपए डोनेट किए। यानी हर दिन 95 लाख रुपए से ज्यादा रकम दान की।
जिंदल ग्रुप के सज्जन जिंदल लिस्ट में आठवें नंबर पर हैं। उन्होंने 2024 में 300 करोड़ रुपए की रकम दान की। यानी हर दिन करीब 82 लाख रुपए दान किए।
गौतम अडानी दानवीरों की लिस्ट में नौवें नंबर पर रहे। 2024 में उन्होंने कुल 250 करोड़ रुपए की रकम डोनेट की। यानी हर दिन करीब 68 लाख रुपए की रकम दान की।
लिस्ट में दसवें नंबर पर बजाज परिवार है, जिसने 2024 में 200 करोड़ रुपए की रकम डोनेट की। यानी हर दिन 54 लाख रुपए की रकम दान में दी।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News