Gold: सोना अभी सस्ता या महंगा, जानें गोल्ड में निवेश करने का सही वक्त क्या?

Published : Nov 09, 2025, 07:13 PM IST

Gold Price: इस साल यानी 2025 में सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंची। घरेलू बाजार में सोने की कीमत 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। हालांकि, उसके बाद से इसमें कुछ गिरावट देखी जा रही है। क्या सोने में निवेश का ये सही वक्त है, आइए जानते हैं।

PREV
17
हाइएस्ट लेवल से कितना सस्ता हुआ सोना?

त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद अचानक सोने की डिमांड में कमी देखी जा रही है। सोना अपने हाइएस्ट लेवल से करीब 10,000 रुपए तक टूट चुका है। ऐसे में हर किसी के मन में सवाल है कि क्या ये अभी और सस्ता होगा, या फिर इसमें निवेश का यही सही मौका है।

27
एक हफ्ते में कितनी टूटी सोने की कीमत?

बीते हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 31 अक्टूबर को सोना ₹1,20,770 प्रति 10 ग्राम था, जो अब 1,20,100 रुपए पर आ गया। यानी हफ्तेभर में इसमें 670 रुपए की गिरावट आई है।

37
सोने का हाइएस्ट लेवल कितना?

IBJA के मुताबिक, 17 अक्टूबर को सोना ₹1,29,584 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। तब से अब तक लगातार इसमें गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, चांदी अब 1,48,275 रुपए प्रति किलो पर आ गई है।

47
10 महीने में कितना महंगा हुआ Gold

31 दिसंबर 2024 को 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए था, जो अब ₹1,20,100 रुपए हो चुका है। यानी पिछले 10 महीने में सोना ₹43,938 महंगा हुआ है।

57
अलग-अलग कैरेट के सोने का भाव

फिलहाल 18 कैरेट सोना 90,075 रुपए, 22 कैरेट 1,10,012 रुपए और 24 कैरेट सोना 1,20,100 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास है।

67
क्यों सस्ता हुआ सोना?

दिवाली जैसे त्योहारी सीजन के खत्म होने की वजह से भारत में सोने की खरीदारी में कमी आई है। इसके अलावा ग्लोबल टेंशन में कमी की वजह से भी सोने की कीमतें कम हुई हैं।

77
क्या अभी सोना खरीदना सही?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि 2025 में सोना इतिहास के मुकाबले काफी महंगा हो चुका है। यानी गोल्ड की कीमत ओवरवैल्यूड हो चुकी है। हालांकि, ब्याज दरों, महंगाई और जियो पॉलिटिकल टेंशन को ध्यान में रखते हुए निवेशक चाहें तो अपनी जोखिम क्षमता के मुताबिक निवेश कर सकते हैं।

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Read more Photos on

Recommended Stories