UltraTech से Zomato तक: गुरुवार को इन 6 शेयरों में आ सकता है बड़ा मूव

Published : Aug 20, 2025, 09:03 PM IST

Stocks to Watch : बुधवार (20 अगस्त) को शेयर बाजार में हल्की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर बंद हुए। बाजार बंद होने के बाद कई बड़ी कंपनियों को लेकर अपडेट्स आईं। जिनका असर गुरुवार, 21 अगस्त को इनके स्टॉक्स पर देखने को मिल सकता है।

PREV
16
अल्ट्राटेक सीमेंट शेयर (UltraTech Cement Share)

अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड ने इंडिया सीमेंट्स में अपनी 6.49% हिस्सेदारी बेचने की मंजूरी दे दी है। यह ऑफर फॉर सेल (OFS) स्टॉक एक्सचेंज मैकेनिज्म से होगा। बुधवार को शेयर 12,872 रुपए पर बंद हुआ, जो मामूली बढ़त दिखाता है। इसका दिन का हाई 12,930 रुपए और लो 12,765 रुपए रहा। इस शेयर का 52 वीक हाई और लो 12,930 और 10,047 रुपए है।

26
ट्रेंट शेयर (Trent Share)

टाटा ग्रुप के ट्रेंट लिमिटेड ने फिजिकल शेयरधारकों से KYC अपडेट करने का अनुरोध किया है। सेबी नियमों के अनुसार, अब डिविडेंड और ब्याज का भुगतान सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक तरीके से होगा। बुधवार को शेयर 0.71% की मामूली गिरावट के साथ 5,457 रुपए पर बंद हुआ।

36
ज्यूपिटर वैगंस शेयर (Jupiter Wagons Share)

ज्यूपिटर वैगंस के अनलिस्टेड सब्सिडियरी जुपिटर टाट्रावागोंका रेलव्हील फैक्ट्री ने वंदे भारत ट्रेन के व्हील सेट्स के लिए 5376 व्हील सेट्स का ऑर्डर हासिल किया है। ऑर्डर की वैल्यू करीब 215 करोड़ रुपए है। बुधवार को स्टॉक 0.50% गिरकर 328.90 रुपए पर बंद हुआ।

46
अरबिंदो फार्मा शेयर (Aurobindo Pharma Share)

अरबिंदो फार्मा के शेयर बुधवार को करीब 4% गिरकर 1,046.10 रुपए पर बंद हुए। गिरावट की वजह बाजार में चल रही Zentiva अधिग्रहण की खबरें थीं। कंपनी ने स्पष्ट किया कि फिलहाल कोई बाइंडिंग एग्रीमेंट नहीं हुआ है। इसका असर गुरुवार को भी देखने को मिल सकता है।

56
स्विगी शेयर (Swiggy Share)

ब्रोकरेज फर्म DAM Capital ने Swiggy पर कवरेज शुरू करते हुए Buy रेटिंग दी। इस शेयर का टारगेट प्राइस 515 रुपए बताया है। रिपोर्ट के अनुसार, Swiggy का FY28 तक इंस्टामार्ट ब्रेक-ईवन पर पहुंचने का अनुमान है। बुधवार को शेयर 2.83% बढ़कर 421.30 रुपए पर बंद हुआ। ब्रोकरेज रिपोर्ट और पॉजिटिव आउटलुक के कारण स्टॉक में और तेजी देखने को मिल सकती है।

66
Eternal Share

जोमैटो की पेरेंट कंपनी Eternal के शेयर बुधवार को 2% बढ़कर 331 रुपए के ऑल-टाइम हाई पर पहुंचे। बाद में शेयर 1.18% की तेजी के साथ 325.25 रुपए पर बंद हुए। DAM Capital ने इस पर 400 रुपए का टारगेट प्राइस तय किया है। Q4FY26 तक Blinkit की EBITDA पॉजिटिव आने की उम्मीद है। पॉजिटिव ब्रोकरेज आउटलुक और फूड बिजनेस में स्थिरता से स्टॉक में बुलिश मूवमेंट दिख सकता है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। इसमें दी गई जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिम के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें।

Read more Photos on

Recommended Stories