
बिजनेस डेस्क : हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में पहले जोरदार गिरावट आई, फिर जबरदस्त रिकवरी भी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों दमदार तेजी के साथ बंद हुए। इस बीच कई शेयरों में गजब की तेजी आई। ऐसा ही एक शेयर फाइनेंस सेक्टर की माइक्रोकैप कंपनी एवनमोर कैपिटल एंड मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिडेट का है। 13 दिसंबर को इसके शेयर (Avonmore Capital & Management Services Share) में तूफानी देती रही। इस पेनी टॉक (Penny Stock) में 8% से ज्यादा का इजाफा हुआ। दिन के कारोबार में शेयर में करीब 13% का उछाल आया।
शुक्रवार को एवनमोर कैपिटल एंड मैनेजमेंट सर्विसेज के शेयर की शुरुआत 14.44 रुपए के लेवल से हुई। कुछ देर में ही इसमें शानदार तेजी आई और 13% बढ़कर शेयर ने 16.40 रुपए के लेवल पर अपना इंट्राडे हाई बनाया। हालांकि, बाद में शेयर (Avonmore Capital & Management Services Share Price) 14.92 रुपए के लेवल पर बंद हुआ।
अभी इस शेयर में और भी तेजी आ सकती है। इस शेयर में 70% प्रमोटर्स की होल्डिंग हैं, जो निवेश के लिहाज से अच्छा माना जाता है। टेक्निकल चार्ट की माने तो इस शेयर में आगे भी तेजी आ सकती है। अभी शेयर (Avonmore Capital & Management Services Share Price Target) 19 रुपए के आसपास पहुंच सकता है।
एवनमोर कैपिटल एंड मैनेजमेंट सर्विसेज के शेयर का 52 वीक हाई लेवल 18.60 रुपए है। वहीं, 52 वीक लो लेवल 7.21 रुपए है। इस शेयर का प्रॉफिट टू अर्निंग (P/E) रेश्यो 36.8, ROCE 6.36, ROE 4.28% है। कंपनी का मार्केट कैप 362.44 करोड़ रुपए है।
पिछले कुछ सालों में इस शेयर ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पिछले 5 दिनों में निवेशकों को 7% का नुकसान उठाना पड़ा है। 1 महीने में 5% का रिटर्न मिला है। 6 महीने में शेयर 20% का उछाल आया है। जबकि एक साल में 90% से ज्यादा का रिटर्न मिला है। वहीं, 5 साल में निवेशकों को 110% से ज्यादा का मल्टीबैगर रिटर्न मिला है।
नोट- शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें
₹1200 पर पहुंचा 56 रुपए वाला शेयर, 12 महीने में अंधाधुंध रिटर्न
₹24 के शेयर ने फिर दिखाया दम, 5 साल में दे चुका है 700% का रिटर्न
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News