Stock Market: ईरान-इजराइल युद्ध का साया, 4 फैक्टर जो इस हफ्ते तय करेंगे बाजार की चाल

Published : Jun 22, 2025, 09:11 PM IST
Stock market prediction 23 june

सार

Share market today: इस हफ्ते शेयर बाजार की चाल ईरान-इजराइल युद्ध, विदेशी निवेश, कच्चे तेल की कीमतों और नए IPO से तय होगी। युद्ध का असर तेल की कीमतों पर पड़ेगा, जिसका सीधा असर बाजार पर दिखेगा। FII-DII फ्लो और IPO बाजार को संभाल सकते हैं।

Stock Market Prediction: 23 जून से शेयर बाजार के लिए नए हफ्ते की शुरुआत हो रही है। बीते हफ्ते के आखिरी दिन यानी 20 जून को सेंसेक्स 1046 प्वाइंट, जबकि निफ्टी 319 अंक बढ़कर बंद हुए थे। ऐसे में इस हफ्ते बाजार की चाल कैसी रहेगी? आखिर वो कौन-से फैक्टर होंगे, जो बाजार की दिशा तय करेंगे? जानते हैं।

1- ईरान-इजराइल जंग

13 जून से ईरान-इजराइल के बीच जंग चल रही है। अब इसमें प्रत्यक्ष रूप से अमेरिका की भी एंट्री हो चुकी है। अमेरिका ने रविवार सुबह ईरान की 3 अहम न्यूक्लियर साइट्स पर बंकर बस्टर बम मार उन्हें तबाह करने का दावा किया है। इसके बाद इस युद्ध के और ज्यादा भड़कने के आसार हैं। वहीं, ईरान ने तेल सप्लाई के सबसे बड़े रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मूज को बंद करने की बात कही है। अगर ऐसा हुआ तो कच्चे तेल की कीमतें बढ़ जाएंगी, जिसका नेगेटिव असर बाजार पर देखने को मिल सकता है।

2- विदेशी और घरेलू निवेशक

पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 20 जून को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय बाजार में 7940 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी की। इसके अलावा घरेलू निवेशक भी हर गिरावट पर बड़ी खरीदारी करते देखे गए हैं। अगर इस हफ्ते भी FII-DII फ्लो बना रहता है, तो ईरान-इजराइल युद्ध के बावजूद बाजार में पॉजिटिव मूवमेंट बना रह सकता है।

3- क्रूड ऑयल

ईरान-इजराइल युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ चुकी हैं। खासकर अब ईरान अगर होर्मूज जलडमरूमध्य को बंद करता है तो मिडिल ईस्ट से एशियाई देशों में तेल आपूर्ति प्रभावित होगी। इस रास्ते से पूरी दुनिया का 20% से ज्यादा तेल का आयात-निर्यात होता है। इसके साथ ही कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने का सीधा असर शेयर बाजार पर पड़ सकता है। अगर कच्चे तेल की कीमत 10 डॉलर प्रति बैरल तक बढ़ती है तो भारत का करंट अकाउंट डेफिसिट जीडीपी का 0.3% तक बढ़ सकता है। इसका असर बढ़ती महंगाई के रूप में सामने आ सकता है। फिलहाल क्रूड ऑयल 74 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 77 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है।

4- IPO की बाढ़

सोमवार यानी 23 जून से शुरू हो रहे हफ्ते में आईपीओ की बाढ़ आने वाली है। इस हफ्ते 15 आईपीओ खुलने जा रहे हैं, जिनमें 6 मेनबोर्ड और 9 एसएमई कैटेगरी के हैं। अगर इन आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिलता है तो ये शेयर बाजार के लिए एक पॉजिटिव मूवमेंट दिला सकता है। इस हफ्ते खुलने वाले बड़े आईपीओ में Kalpataru, HDB Financial, Globe Civil Projects और Sambhv Steel Tubes के आईपीओ शामिल हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

8वां वेतन आयोग कब लागू होगा? जानें सरकार की तरफ से लेटेस्ट अपडेट
तत्काल टिकट कंफर्म नहीं हुआ? घबराएं नहीं, ऐसे करें उसी दिन बुकिंग