5 AM क्लब: क्या है वो सीक्रेट, जिससे अमीर लोग सुबह जल्दी उठते हैं?

Published : Apr 18, 2025, 06:08 PM IST

5 AM Club Secret: आपने अक्सर सुना होगा कि बड़े-बड़े CEO, बिजनेस लीडर्स, सक्सेसफुल लोग सुबह 5 बजे उठ जाते हैं। मुकेश अंबानी, Elon Musk, Tim Cook, विराट कोहली, अक्षय कुमार सभी में एक चीज में कॉमन है, Early Risers...जानें इसका सीक्रेट और साइंस कनेक्शन 

PREV
15
5AM क्लब क्या है?

5AM क्लब एक ऐसा कॉन्सेप्ट है, जिसे फेमस राइटर Robin Sharma ने अपनी बेस्टसेलर बुक 'The 5AM Club' में दुनिया के सामने रखा है। इसका साफ मतलब है कि हर दिन सुबह 5 बजे उठना और अपनी लाइफ के 3 सबसे जरूरी चीजों पर फोकस कर सक्सेसफुल बन सकते हैं।

25
सुबह तीन जरूरी चीजें क्या हैं

20 मिनट फिजिकल एक्टिविटी जैसे एक्सरसाइज, रनिंग, 20 मिनट माइंड रिफ्लेक्शन जैसे मेडिटेशन, जर्नलिंग और 20 मिनट ग्रोथ लर्निंग जैसे रीडिंग, पॉडकास्ट सुनना, किसी की लाइफ को बदल सकता है। इससे आगे बढ़ने में काफी हेल्प मिलती है।

35
सुबह उठने का साइंस से कनेक्शन क्या है

साइंस कहता है कि सुबह ब्रेन फ्रेश मोड में होता है। इस समय दिमाग सबसे शांत और क्लियर होता है। ऐसे में आप ज्यादा फोकस कर पाते हैं। रिसर्च कहती है कि सुबह उठने वाले लोगों की Willpower और Self-Control दिन के बाकी समय से कहीं ज्यादा होती है। सुबह 5 से 8 तक का वक्त सबसे शांत होता है, ना सोशल मीडिया, ना कॉल्स, सिर्फ आप और आपका गोल होता। रोज सुबह उठकर योग, मेडिटेशन या वॉक करने से कॉर्टिसोल (Stress Hormone) भी कम होता है।

45
सक्सेसफुल लोग और उनकी मॉर्निंग रूटीन

Apple CEO टिम कुक (Tim Cook) सुबह 4:30 बजे उठते हैं। Oprah Winfrey सुबह जल्दी उठकर मेडिटेशन, वर्कआउट और जर्नलिंग करती हैं। 'द रॉक' यानी Dwayne Johnson सुबह-सुबह जिम और स्ट्रेटेजी टाइम रखते हैं। मुकेश अंबानी सुबह 5 बजे उठकर वर्कआउट, मेडिटेशन करते हैं। क्रिकेटर विराट कोहली फिटनेस के साथ डिसिप्लिन को भी सुबह की ताकत मानते हैं।

55
5AM क्लब का हिस्सा बनने के लिए क्या करना होगा

आप भी 5AM क्लब का हिस्सा बन सकते हैं। इसकी शुरुआत आसान तरीके से करें। एक हफ्ते तक रोज 15 मिनट जल्दी उठें और रात को जल्दी सोने चले जाएं। सुबह के 60 मिनट का प्लान बनाएं (जैसे 20-20-20 रूल)। दिनभर मोबाइल टाइम कम करें ताकि रात की नींद अच्छी हो। कई सक्सेसफुल लोग भी मानते हैं कि सफलता सुबह से ही शुरू होती है। यही कारण है कि अमीर लोग सुबह जल्दी उठते हैं।

Recommended Stories