
Sundar Pichai : गूगल के भारतीय मूल के CEO सुंदर पिचाई अब आधिकारिक तौर पर अरबपति बन चुके हैं। ब्लूमबर्ग और फोर्ब्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 1.1 से 1.2 बिलियन डॉलर यानी 92 से 100 अरब रुपए के बीच पहुंच गई है। इस उपलब्धि को खास इसलिए माना जा रहा है, क्योंकि पिचाई गूगल के फाउंडर नहीं हैं। इतना ही नहीं, उनकी सैलरी भी चर्चा में है, क्योंकि वो गूगल के एवरेज कर्मचारी की तुलना में कई गुना ज्यादा है। आइए जानते हैं कि पिचाई और गूगल के बाकी स्टाफ की इनकम में कितना अंतर है?
गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट ने 23 जुलाई 2025 को अपनी तिमाही रिपोर्ट जारी की, जिसमें कमाई और मुनाफे के साथ-साथ CEO और कर्मचारियों की सैलरी में फर्क भी चर्चा में आया। रिपोर्ट के अनुसार, सुंदर पिचाई को साल 2024 में कुल 10.73 मिलियन डॉलर यानी लगभग 91.42 करोड़ रुपए सैलरी दी गई, जो साल 2023 की तुलना में 22% अधिक है। वहीं, 2024 में गूगल के एक औसत फुल-टाइम कर्मचारी की सालाना सैलरी करीब 3,31,894 डॉलर यानी लगभग 2.82 करोड़ रुपए रही, जो सुंदर पिचाई की कमाई से करीब 32 गुना कम है।
इसे भी पढ़ें- जब मुकेश अंबानी ने लिया लाइफ का सबसे बड़ा रिस्क, खुद बताया क्यों लगा था डर ?
पिचाई की बेस सैलरी 2 मिलियन डॉलर (17.05 करोड़ रुपए) है, लेकिन इसके साथ स्टॉक अवॉर्ड्स, परफॉर्मेंस बोनस और पर्सनल सिक्योरिटी भी शामिल है। 2024 में उनकी सुरक्षा पर 8.27 मिलियन डॉलर (70.47 करोड़ रुपए) खर्च किए गए। ये भी 2023 की तुलना में 22% ज्यादा है। इसमें पर्सनल बॉडीगार्ड्स से लेकर ट्रैवल प्रोटेक्शन और रेजिडेंशियल सर्विलांस तक सब कुछ शामिल है।
इसे भी पढ़ें- एंटीलिया ही नहीं इन 6 बेशकीमती चीजों के मालिक भी हैं मुकेश अंबानी, इन 2 को तो पक्का नहीं जानते होंगे आप?
पिचाई गूगल के को-फाउंडर नहीं हैं, लेकिन CEO बनकर उन्होंने कंपनी को कई ग्रोथ पॉइंट्स पर लीड किया। 2022 में उन्हें एक बार में ही 226 मिलियन डॉलर (1,925 करोड़ रुपए) का स्टॉक अवॉर्ड मिला था, जिसने उनकी नेट वर्थ को ऊपर पहुंचा दिया। कंपनी की हालिया ग्रोथ भी एआई इनोवेशन और मार्केट एक्सपैंशन की वजह से तेज हुई है, जिसका क्रेडिट लीडरशिप को भी जाता है।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News