स्विगी ने बताया वैलेंटाइन वाला फरवरी नहीं ये है रोमांस का महीना, खूब हुई कंडोम की बिक्री

Published : Dec 20, 2023, 03:02 PM ISTUpdated : Dec 20, 2023, 03:03 PM IST
Swiggy Instamart

सार

स्विगी ने बताया है कि सितंबर में सबसे अधिक कंडोम की बिक्री हुई। लोगों ने सबसे अधिक ऑर्डर प्याज, टमाटर और धनिया पत्ता के लिए दिया। 

नई दिल्ली। फूड डिलीवरी का काम करने वाली ई-कॉमर्स कंपनी स्विगी (Swiggy) ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट स्विगी इंस्टामार्ट में बताया है कि वैलेंटाइन वीक वाला फरवरी रोमांस का महीना नहीं है। भारत में लोग सबसे अधिक रोमांस सितंबर में करते हैं। इस महीने सबसे अधिक कंडोम की बिक्री हुई।

स्विगी ने अपने आठवें एनुअल ट्रेंड्स रिपोर्ट में बताया कि लोगों ने किराना और सब्जी कैटेगरी में सबसे अधिक ऑर्डर प्याज, टमाटर और धनिया पत्ता के लिए दिया। रिपोर्ट में कई रोचक बातें भी बताई गईं हैं। चेन्नई के एक व्यक्ति ने सबसे बड़ा ऑर्डर दिया। उसने 31,748 रुपए खर्च कर कॉफी, जूस, कुकीज, नाचोस और चिप्स खरीदे। जयपुर के एक शख्स ने एक ही दिन में 67 ऑर्डर देकर रिकॉर्ड बनाया। दिल्ली में एक दुकानदार एक साल में किराने के सामान पर 12,87,920 रुपए खर्च करने के बाद 1,70,102 रुपए की बचत की।

यह है रोमांस का महीना

फरवरी में वैलेंटाइन वीक पड़ता है। बहुत से लोग इसे रोमांस का महीना समझते हैं, लेकिन स्विगी ने बताया है कि रोमांस का महीना असल में सितंबर है। सितंबर 2023 में कंडोम की बिक्री सबसे अधिक हुई। एक दिन में सबसे अधिक कंडोम की बिक्री की बात करें तो यह 12 अगस्त है। इस दिन स्विगी ने 5,893 पैकेट कंडोम बेचे।

हेल्दी फूड की बढ़ रही मांग

स्विगी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि हेल्दी फूड की मांग बढ़ रही है। मखाना एक पसंदीदा विकल्प बन गया है। 2023 में 1.3 मिलियन से अधिक ऑर्डर मखाना के लिए मिले। फलों के मामले में आम के लिए सबसे अधिक ऑर्डर मिला। भारतीय शहरों में बेंगलुरु आम के शौकीनों के लिए प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा। इसने मुंबई और हैदराबाद के कुल आम ऑर्डर को पीछे छोड़ दिया। 21 मई को पूरे भारत में 36 टन आम भेजे गए।

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें