Tata की इस कंपनी ने कमाया बंपर मुनाफा, शेयरधारकों को देगी 10 रुपए डिविडेंड

Published : Jul 11, 2024, 08:15 PM ISTUpdated : Jul 11, 2024, 08:23 PM IST
Ratan Tata

सार

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने 11 जुलाई को वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। पहली तिमाही में कंपनी को 12040 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। इसी के साथ कंपनी ने शेयरधारकों को 10 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

TCS FY2025 Quarter Result: Tata ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के नतीजे घोषित किए। इस दौरान अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 12,040 करोड़ रुपए रहा। वहीं, एक पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 11,074 करोड़ रुपए था। यानी सालाना आधार पर देखें तो इसमें 8.72% का इजाफा हुआ है।

10 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड देगी TCS

वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में कंपनी को हुए प्रॉफिट के बाद TCS ने 11 जुलाई को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि वो अपने शेयरधारकों को 10 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड देगी। बता दें कि कंपनियां जब भी मुनाफा कमाती हैं तो उसका कुछ हिस्सा शेयरहोल्डर्स में बांटती हैं, जिसे लाभांश कहते हैं।

रिजल्ट के बाद TCS के शेयर में मामूली बढ़त

रिजल्ट जारी होने के बाद TCS का शेयर 11 जुलाई को मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। शेयर में 0.37% की तेजी रही और ये 3923.70 रुपए पर क्लोज हुआ। इंट्रा डे के दौरान एक समय ये 3980 रुपए के लेवल तक पहुंच गया था। TCS के स्टॉक का 52 वीक लो लेवल 3250 रुपए जबकि 52 वीक हाई लेवल 4254 रुपए का है।

6 महीने में दिया 4.5% का रिटर्न

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का शेयर पिछले 5 दिन में 2.53% टूटा है। हालांकि, एक महीने में ये इसने 1.30%, 6 महीने में 4.46% और एक साल में 19.24% का रिटर्न दिया है। TCS देश की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी है। इसका मार्केट कैप 14,19,629 लाख करोड़ रुपए है। टीसीएस से ज्यादा मार्केट कैप सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज का है। TCS भारत की सबसे बड़ी IT कंपनी है। TCS की स्थापना 1968 में 'टाटा कंप्यूटर सिस्टम्स' के रूप में हुई थी। 25 अगस्त 2004 को TCS पब्लिक लिस्टेड कंपनी बनी।

ये भी देखें : 

गोली की रफ्तार से भाग रहा ये Stock, इन 10 शेयरों में भी निवेशकों की चांदी

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?