
Tata Technologies IPO: दिग्गज कारोबारी समूह टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजी का आईपीओ जल्द आने वाला है। कंपनी ने मार्च, 2023 में सेबी के पास ऑफर डॉक्यूमेंट्स जमा कराए थे। बता दें कि टाटा ग्रुप की किसी कंपनी का आखिरी आईपीओ 19 साल पहले 2004 में आया था। तब कंपनी TCS का आईपीओ लाई थी। आज के वक्त में मार्केट कैप के लिहाज से यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है।
निवेशकों को Tata Technologies IPO बेसब्री से इंतजार :
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजी (Tata Technologies IPO) के आईपीओ का निवेशकों को बेसब्री से इंतजार है। टाटा मोटर्स के बोर्ड ने दिसंबर, 2022 में आईपीओ के जरिए कुछ हिस्सेदारी बेचने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई थी। इसमें एक भी नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा। इसमें प्रमोटर टाटा मोटर्स के अलावा दो अन्य मौजूदा शेयरहोल्डर्स शेयरों की बिक्री करेंगे।
ऑफर फॉर सेल होगा ये आईपीओ :
बता दें कि टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी कंपनी है। यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। इस आईपीओ के जरिए कंपनी करीब 9.57 करोड़ शेयरों की बिक्री करेगी। इसमें से 8.11 करोड़ शेयर टाटा मोटर्स अपने हिस्से के बेचेगी। वहीं बाकी शेयरों में अल्फा टीसी होल्डिंग्स 97.2 लाख और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड 1 अपनी होल्डिंग से 48.6 लाख शेयरों की बिक्री करेगी।
इसी वित्त वर्ष में आ सकता है टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ :
टाटा टेक्नोलॉजीज डिजिटल, इंजीनियरिंग और तकनीकी सर्विस सेक्टर में दुनिया की अग्रणी कंपनियों में गिनी जाती है। उम्मीद है कि इस कंपनी का आईपीओ इसी फाइनेंशियल ईयर यानी 2023-24 में आ सकता है। बता दें कि इससे पहले टाटा ग्रुप की किसी कंपनी का आईपीओ 19 साल पहले 2004 में आया था। तब टाटा समूह ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का आईपीओ लॉन्च किया था।
ये भी देखें :
प्रेग्नेंसी किट-कंडोम बनाने वाली कंपनी ला रही IPO, बाजार से इतने हजार करोड़ जुटाने की तैयारी
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News