
बिजनेस डेस्क. भारतीय हॉकी टीम ने 8 अगस्त को पेरिस ओलंपिक में स्पेन को 2-1 से हरा दिया। इसी के साथ भारतीय टीम ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा कर लिया हैं। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए। वहीं, उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 10 गोल कर टॉप स्कोरर भी रहे। इस उपलब्धि में भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पी आर श्रीजेश का अहम योगदान है। उन्होंने हर मैच में शानदार प्रदर्शन कर काफी गोल बचाए। इसलिए उन्हें "द वॉल ऑफ इंडियन हॉकी" कहा जाता है। इस जीत के साथ उन्होंने हॉकी से संन्यास का ऐलान कर दिया है। आईए जानते हैं उनकी नेटवर्थ के बारे में...
पीआर श्रीजेश की नेटवर्थ
पीआर श्रीजेश का करियर काफी शानदार रहा। वह साल 2006 से भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसका असर उनकी नेटवर्थ पर भी हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 40 करोड़ रुपए हैं। हॉकी में सफल करियर के कारण उन्हें कई ब्रांड प्रमोशन मिले। इससे भी उनकी आय में इजाफा होता है। वह हॉकी, एंडोर्समेंट और दूसरे वेंचर्स से भी गाढ़ी कमाई करते हैं। उनकी सालाना कमाई लगभग 1 करोड़ 68 लाख रुपए बताई जाती है। वह एडिडास और हीरो मोटोकॉर्प के ब्रांड एंबेसडर है।
जानिए श्रीजेश की हॉकी से कितनी कमाई
पी आर श्रीजेश भारतीय हॉकी टीम और अलग-अलग लीग से लगभग 2 लाख डॉलर की कमाई का अनुमान है।
पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन
भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश का यह आखिरी इंटरनेशनल मैच था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। श्रीजेश ने क्वार्टर फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 पेनल्टी कॉर्नर सेव किए। यह मुकाबला टाई हुआ था, जिसके बाद उन्होंने 2 शुटआऊट सेव किए थे।
यह भी पढ़ें…
हॉकी में जीता ब्रॉन्ज: पेरिस ओलंपिक में भारत के खाते में चौथा मेडल
पेरिस: हरमनप्रीत ने दिलाया कांस्य, स्पेन को हरा 13वां ओलंपिक हॉकी पदक जीता भारत
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News