
Top Gainers Today: जून महीने के आखिरी दिन यानी 30 तारीख को शेयर बाजार में गिरावट है। पिछले चार कारोबारी सत्रों में लगातार तेजी के बाद सोमवार दोपहर 1 बजे तक बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 460 प्वाइंट की गिरावट के साथ 83598 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई के 50 शेयरों वाले निफ्टी इंडेक्स में भी 130 अंकों की गिरावट है और ये 25507 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है।
मिडिल ईस्ट में इजराइल-ईरान के बीच चल रहे युद्ध में सीजफायर की खबर के बाद शेयर बाजार ने पिछले हफ्ते रफ्तार पकड़ी थी, जो आखिरी दिन यानी शुक्रवार 27 जून तक बनी रही। इस दौरान 4 कारोबारी सत्र में सेंसेक्स-निफ्टी एक नई ऊंचाई पर पहुंचे। हालांकि, ये तेजी सोमवार 30 जून को बरकरार नहीं रह पाई और दोपहर तक सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में आधा-आधा प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारतीय बाजार में मुनाफावसूली हावी है, जिसके चलते बाजार में कमजोरी देखने को मिल रही है। जानते हैं आज के 10 सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयर।
तेजी - 13.50%
करंट प्राइस - 1384.70 रुपए
तेजी - 12.18%
करंट प्राइस - 1086.50 रुपए
तेजी - 10.83%
करंट प्राइस - 694.00 रुपए
तेजी - 5.98%
करंट प्राइस - 2105.00 रुपए
तेजी - 6.25%
करंट प्राइस - 811.50 रुपए
तेजी - 5.34%
करंट प्राइस - 3106.00 रुपए
तेजी - 5.66%
करंट प्राइस - 1247.60 रुपए
तेजी - 4.99%
करंट प्राइस - 832.40 रुपए
तेजी - 4.32%
करंट प्राइस - 1711.20 रुपए
तेजी - 4.84%
करंट प्राइस - 2162.00 रुपए
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ सूचना के लिए है। शेयर बाजार में निवेश तमाम जोखिमों के अधीन है। किसी भी स्टॉक में निवेश से पहले किसी अच्छे एक्सपर्ट की राय जरूर लें)
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News