इधर 500 के पार पहुंचा GMP, उधर IPO पर दांव लगाने टूट पड़े निवेशक

Published : Dec 24, 2024, 08:33 PM IST
Unimech Aerospace IPO Subscription Status Day 2

सार

यूनीमेक एयरोस्पेस का IPO दूसरे दिन 9.6 गुना सब्सक्राइब हुआ। NII कैटेगरी में सबसे ज्यादा और QIB में सबसे कम सब्सक्रिप्शन मिला। GMP संकेत दे रहा है अच्छी लिस्टिंग के।

Unimech Aerospace IPO Subscription Status Day 2: यूनीमेक एयरोस्पेस के आईपीओ को दूसरे दिन भी शानदार रिस्पांस मिला, जिसकी बदौलत 24 दिसंबर की शाम 7 बजे तक इश्यू 9.6 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। बता दें कि 500 करोड़ के इस आईपीओ में निवेशक 26 दिसंबर तक बोलियां लगा सकेंगे। आईपीओ को निवेशकों से मिल रहे रिस्पांस को देखकर तो यही लगता है कि लिस्टिंग पर ये इश्यू जबर्दस्त मुनाफा देने वाला है।

दूसरे दिन किस कैटेगरी में कितना सब्सक्रिप्शन

Unimech Aerospace IPO को दूसरे दिन सबसे ज्यादा सब्सक्रिप्शन NII कैटेगरी में मिला और इसमें 12.73 गुना भर गया। इसके बाद रिटेल कैटेगरी में आईपीओ 10.89 गुना भर चुका है। वहीं, QIB कैटेगरी में इश्यू को 4.89 गुना बोलियां मिल चुकी हैं।

GMP दे रहा मोटी कमाई के संकेत

Investorgain.com के मुताबिक,मंगलवार 24 दिसंबर की शाम तक ग्रे मार्केट में यूनीमेक एयरोस्पेस का आईपीओ 510 रुपए के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था। इस हिसाब से देखा जाए तो शेयर अपने अपर प्राइस बैंड यानी 785 से 64.97 प्रतिशत प्रीमियम पर 1295 रुपए के आसपास लिस्ट हो सकता है। इससे एक दिन पहले यानी 23 दिसंबर को आईपीओ 61% प्रीमियम के साथ 480 रुपए के GMP पर ट्रेड कर रहा था। बता दें किसी भी शेयर का जीएमपी सिर्फ एक अनुमान बताता है, उसमें निवेश के लिए कंपनी के फंडामेंटल्स देखना जरूरी होता है। बता दें कि ग्रे मार्केट प्रीमियम किसी भी शेयर के लिए सिर्फ एक अनुमान है। जरूरी नहीं कि स्टॉक की लिस्टिंग इसी प्राइस पर हो।

एक लॉट के लिए लगानी होगी 14915 रुपए की बोली

Unimech Aerospace के आईपीओ में एक लॉट पाने के लिए मिनिमम 14915 रुपए का इन्वेस्टमेंट करना होगा। वहीं, मैक्सिमम 13 लॉट यानी 247 शेयरों के लिए 1,93,895 लाख की बोली लगानी होगी। इश्यू का प्राइस बैंड 745 से 785 रुपए के बीच है। वहीं, इसका लॉट साइज 19 शेयरों का है।

कब होगा शेयरों का अलॉटमेंट और लिस्टिंग?

Unimech Aerospace के शेयरों का अलॉटमेंट शुक्रवार 27 दिसंबर को होगा। जिन निवेशकों को शेयर अलॉट नहीं होंगे, उनके खातों में 30 दिसंबर तक पैसा वापस आ जाएगा। वहीं, कामयाब निवेशकों के डीमैट अकाउंट में इसी दिन शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। शेयरों की लिस्टिंग BSE-NSE पर एक साथ मंगलवार 31 दिसंबर को होगी।

ये भी देखें : 

छापने हैं नोट तो लगा दो पैसा, 8 गुनी रकम करने वाले शेयर को लेकर क्या बोले Expert

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?