PF पर पिछले 40 साल में सबसे कम ब्याज दर, खाते में नही आई इंटरेस्ट मनी; अब EPFO ने दिया बड़ा अपडेट

Published : Mar 04, 2023, 02:12 PM IST
EPFO

सार

PF यानि प्रोविडेंट फंड के ब्याज का इंतजार सभी को रहता है। अब इस पर ईपीएफो ने बड़ा अपडेट दिया है। हालांकि, फाइनेंशियल ईयर खत्म होने की कगार पर है।

नई दिल्ली. PF यानि प्रोविडेंट फंड के ब्याज का इंतजार सभी को रहता है। अब इस पर ईपीएफो ने बड़ा अपडेट दिया है। हालांकि, फाइनेंशियल ईयर खत्म होने की कगार पर है। ऐसे में अबतक व्याज के लोगों के खाते में अभी तक ब्याज ट्रांसफर नहीं हुआ है। अब अकाउंट होल्डर सोशल मीडिया के जरिए इसकी कम्पलेंट कर रहे हैं। सरकार ने मौजूदा साल के लिए करीबन 8.1% ब्याज की राशि तय की है।

कब आएगी राशि

रिपोर्ट्स की मानें तो खाते में ब्याज की राशि जल्द आएगी। इसके अलावा ब्याज की रकम का पेमेंट भी पूरा किया जाएगा। इसमें अकाउंट होल्डर को कोई खतरा नहीं होने वाला है। करीबन 6.5 करोड़ लोग रुपए का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, पिछले कुछ सालों से पीएफ का इंटरेस्ट अकाउंट होल्डर्स को नहीं मिल पा रहा है।

पीएफ के नियम में क्या बदलाव?

सरकार ने पीएफ के नियम में कई बदलाव किए हैं। इसमें सरकार ने 1 फरवरी 2023 को जो आम बजट पेश किया, उसमें पैसों को निकालने को लेकर राहत देने का फैसला किया। इसमें टीडीएस की राशि 30 प्रतिशत घटा दी गई है। यह अब 20प्रतिशत तक रह गई है।

इसके अलावा सरकार ने ब्याज दर को घटा दिया है। अब ब्याज दर 8.1 प्रतिशत कर दिया है।

कौनसे साल सबसे कम ब्याज दर रही?

पिछले 40 साल में ब्याज दर सबसे कम रही। इससे पहले 1977 - 78 में ब्याज दर 8% थी। सबसे ज्यादा ब्याज दर साल 2015-16 में मिलता था। यह करीबन 8.8 प्रतिशत रहा।

PREV

Recommended Stories

Simone Tata Dies: रतन टाटा की सौतेली मां, लैक्मे फाउंडर सिमोन टाटा का निधन
IndiGo क्राइसिस से फ्लाइट किराया बेकाबू: दिल्ली-मुंबई ₹50,000, कोलकाता-गुवाहाटी 1 लाख पार