
RBI New Deputy Governor: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शिरीष चंद्र मुर्मू को नए डिप्टी गवर्नर के रूप में नियुक्त किया है। उनका तीन साल का टर्म होगा, जो 9 अक्टूबर 2025 से शुरू होगा। वह राजेश्वर राव की जगह लेंगे, जिनका डिप्टी गवर्नर के रूप में कार्यकाल 8 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। राजेश्वर राव ने अपने कार्यकाल में बैंकिंग रेगुलेशन और अन्य अहम पोर्टफोलियो संभाले। अब मुर्मू इस रोल में नजर आएंगे।
शिरीष चंद्र मुर्मू अभी RBI में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। यह पद RBI के टॉप चार डिप्टी गवर्नरों में से एक का है। उनकी नियुक्ति केंद्रीय बैंक में नेतृत्व में एक अहम बदलाव के रूप में देखी जा रही है। उनके एक्सपीरिएंस और काम करने का तरीके से RBI को काफी मजबूती मिल सकती है।
RBI में बतौर एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर मुर्मू ने सीनियर लेवल की ओवरसाइट और रेगुलेटरी जिम्मेदारियां संभाली हैं। सेक्रेटरी विभाग में गवर्नेंस, इंटर-डिपार्टमेंटल कोऑर्डिनेशन और रेगुलेटरी कंप्लायंस का काम किया। इसके अलावा आंतरिक प्रशासन और नीति पालन में भी उनका काफी योगदान रहा है। उनका यह रोल उन्हें RBI के ऑपरेशन और रेगुलेटर मामलों में अनुभव दे रही है, जो डेप्युटी गवर्नर बनने के लिए बहुत ही अहम है।
भारतीय रिजर्व बैंक में कुल चार डिप्टी गवर्नर होते हैं। इनके काम काफी अहम होते हैं। ये मॉनेटरी पॉलिसी का कार्यान्वयन करते हैं। इसके अलावा बैंकिंग सुपरविजन और रेगुलेशन, वित्तीय बाजारों का निगरानी और अन्य प्रशासनिक और रेगुलेटरी जिम्मेदारियां देखते हैं। मुर्मू का सही पोर्टफोलियो अभी घोषित नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि वह इन क्षेत्रों में से एक या ज्यादा जिम्मेदारियां संभालेंगे।
इसे भी पढ़ें- खुशखबरी! दशहरा-दिवाली से पहले लोन सस्ता, घट सकती है EMI
इसे भी पढ़ें- फेस्टिव शॉपिंग अब आसान: EMI होगी सस्ती, शॉर्ट-टर्म लोन पर राहत!
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News