कौन थे पृथ्वीराज सिंह ओबेरॉय, जिन्होंने भारत में होटल बिजनेस को दी एक नई दिशा

Published : Nov 14, 2023, 12:40 PM IST
Prithviraj singh oberoi

सार

ओबेरॉय ग्रुप के मानद चेयरमैन पृथ्वीराज सिंह ओबेरॉय (Prithvi Raj Singh Oberoi)का 14 नवंबर को निधन हो गया। उन्होंने 94 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। कौन थे पृथ्वीराज सिंह ओबेरॉय, आइए जानते हैं उनके बारे में। 

Prithvi Raj Singh Oberoi Passes Away: ओबेरॉय ग्रुप के मानद चेयरमैन पृथ्वीराज सिंह ओबेरॉय (Prithvi Raj Singh Oberoi) का 14 नवंबर को निधन हो गया। उन्होंने 94 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। पृथ्वीराज ओबरॉय उन लोगों में शुमार हैं, जिन्होंने भारत में होटल बिजनेस को एक नई दिशा देते हुए उसकी तस्वीर बदल दी।

कौन हैं पृथ्वीराज सिंह ओबेरॉय?

पृथ्वीराज सिंह ओबेरॉय (Prithvi Raj Singh Oberoi) का जन्म 3 फरवरी, 1929 को दिल्ली में हुआ था। उन्हें पीआरएस के नाम से भी जाना जाता था। पृथ्वीराज सिंह ओबेरॉय की पढ़ाई सेंट पॉल स्कूल, दार्जिलिंग से हुई। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई यूनाइटेड किंगडम और स्विट्जरलैंड से की। पृथ्वीराज सिंह ओबेरॉय पे स्विट्जरलैंड के लॉज़ेन से होटल मैनेजमेंट में डिग्री ली। साल 1988 में वे ओबरॉय होटल के चेयरमेन बने। इससे पहले ओबरॉय होटल ग्रुप की कमान उनके पिता सरदार मोहन सिंह ओबरॉय के हाथों में थी।

पृथ्वीराज सिंह ओबरॉय की फैमिली में कौन-कौन?

पृथ्वीराज सिंह ओबरॉय (Prithvi Raj Singh Oberoi) की तीन संतान हैं। बेटे का नाम विक्रम ओबेरॉय है। इसके अलावा दो बेटियां नताशा और एनेस्टेसिया हैं। नताशा शादी के बाद ऑस्ट्रेलिया में अपनी फैमिली के साथ रहती हैं। पृथ्वी राज के बेटे विक्रम ओबेरॉय अब इस ग्रुप के उत्तराधिकारी हैं। वहीं पृथ्वीराज के भतीजे अर्जुन ओबेरॉय होटल बिजनेस में उनकी मदद करते हैं।

2008 में मिला पद्मविभूषण सम्मान

पृथ्वी राज सिंह (Prithvi Raj Singh Oberoi) को मई, 2008 में भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। उन्होंने 2002 में अपने पिता के निधन के बाद ओबेरॉय ग्रुप की कंपनी EIH लिमिटेड के चेयरमैन का पद संभाला था। बता दें कि जब मुंबई में पाकिस्तानी आतंकियों ने 2008 में हमला किया था तब ओबरॉय ट्राइडेंट होटल तबाह हो गया था।

ये भी देखें : 

कौन हैं मोहित-गौरव बर्मन, जिनका नाम महादेव बेटिंग ऐप में उछला; दर्ज हुई FIR

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?