Woman's Day : विदेशी कंपनियों में इन भारतीय महिलाओं का दबदबा, हैं सबसे पावरफुल CEOs

Published : Mar 07, 2024, 02:26 PM IST

दुनिया भर में महिलाओं ने कई मौकों पर खुद को साबित किया है। महिलाओं ने खेल से लेकर व्यवसाय की दुनिया में अलग मुकाम हासिल किया है। ऐसे में हम आपको मल्टिनेशनल कंपनियों में सीईओ के पद पर काम कर रही है भारतीय मूल की महिलाओं के बारे में बताएंगे।

PREV
17
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

बिजनेस डेस्क. हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। आज के दौर में महिलाएं पुरूषों से बिल्कुल पीछे नहीं है। टेक्नोलॉजी से लेकर बिजनेस तक हर सेक्टर में महिलाओं ने अपना दबदबा बनाया है। ऐसे में हम आपको महिला दिवस के मौके पर उन भारतीय महिलाओं के बारे में बताएंगे जो मल्टीनेशनल कंपनियों में सीईओ के पद पर काम कर रही हैं।

27
रेवती अद्वैती

इस लिस्ट में सबसे पहले जानिए रेवती अद्वैती के बारे में। वह अमेरिका-सिंगापुर में बेस्ड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी फ्लेक्स की सीईओ हों। यह कंपनी चॉइस का ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर है। रेवती अपने परिवार के साथ गुजरात, बिहार और असम में रह चुकी हैं। उन्होंने बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है। इसके बाद रेवती ने थंडरबर्ड स्कूल ऑफ ग्लोबल मैनेजमेंट से एमबीए किया हैं।

37
रेशमा केवलरामानी

 इस लिस्ट में दूसरा नाम रेशमा केवलरामानी का है। वह अमेरिकी बायोफार्मास्युटिकल कंपनी वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल की सीईओ और अध्यक्ष है। रेशमा ने 12 सालों तक एम्जेन नाम की एक इसी इंडस्ट्री की एम्जेन नाम की कंपनी में काम कर चुकी है। उनका जन्म मुंबई में हुआ था। लेकिन बाद में वह अपने पेरेंट्स के साथ अमेरिका चली गई।

47
अंजली सूद

इस लिस्ट में अगला नाम अंजली सूद का है। वह ट्यूबी टीवी नाम की कंपनी में सीईओ हैं। इससे पहले अंजली वीमेयो की सीईओ रह चुकी हैं। इनका जन्म मिशिगन में हुआ। उन्होंने पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी के व्हार्टगन स्कूल से बीएससी की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने साल 2011 में हार्वर्ड से एमबीए किया है।

57
प्रिया लखानी

इस लिस्ट प्रिया लखानी का नाम भी है। वह सेंचुरी टेक की फाउंडर और सीईओ हैं। पहले ये वकालत के पेशे में थी। लेकिन उन्होंने बिजनेस में नाम कमाने के लिए इस पेशे को छोड़ दिया। प्रिया को साल 2009 में बिजनेस आंत्रप्रेन्योर ऑफ द ईयर का अवार्ड मिल चुका है। उनका बचपन यूके के चेशायर में बीता। इसके बाद उन्होंने लंदन के लॉ कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की।

67
भाग्यश्री उल्लाल

इस लिस्ट में अगला नाम जयश्री उल्लाल का है। वह कंप्यूटर नेटवर्किंग फर्म अरिस्टा नेटवर्क्स की सीईओ है। भाग्यश्री का जन्म लंदन में हुआ था। लेकिन उनकी शिक्षा दिल्ली में हुई है। वह कई कंपनियों में काम कर चुकी हैं।

77
लीना नायर

इस लिस्ट में लीना नायर का नाम भी है। वह फ्रांस की फैशन और लग्जरी ब्रांड कंपनी शनैल की सीईओ है। लीना नायर का संबंध महाराष्ट्र के कोल्हापुर से है। वह साल 2013 में लंदन शिफ्ट हो गई।

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories