
World biggest currency notes: भारत में अक्सर बड़े नोटों को बैन करने की मांग उठती रही है। हाल ही में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने 500 और इससे ऊपर के सभी बड़े नोटों को बंद करने की बात कही है। उनका कहना है कि बड़े नोट बंद करके ही भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सकती है। जानते हैं, आखिर किस देश में कितने मूल्य के बड़े नोट सबसे ज्यादा चल रहे हैं।
चीन की मुद्रा में सबसे बड़ा नोट 100 युआन है। भारतीय रुपए के हिसाब से देखें तो इसकी एक्सचेंज वैल्यू भारत के 1188 रुपए के बराबर है।
अमेरिका में भी सबसे बड़ा नोट 100 डॉलर का है। भारतीय रुपए के हिसाब से देखें तो इसकी वैल्यू 8500 रुपए के बराबर है।
ब्रिटेन में सबसे बड़ा नोट 50 पौंड (GBP) है। भारतीय रुपए के हिसाब से देखें तो 50 पौंड की कीमत 5785 रुपए बनती है।
स्विट्जरलैंड की मुद्रा फ्रैंक है। यहां सबसे बड़ा नोट 1000 फ्रैंक का है। भारतीय रुपए के हिसाब से देखें तो ये 100 फ्रैंक की कीमत 1,04,184 रुपए के बराबर है।
जर्मनी में सबसे बड़ा नोट 500 यूरो का है। भारतीय रुपए में 500 यूरो की कीमत 48,993 रुपए बनती है।
जापान की मुद्रा येन है। यहां सबसे बड़ा नोट 10,000 येन का है। भारतीय रुपए में इसकी कीमत 5911 रुपए बनती है।
संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई की मुद्रा का नाम दिरहम है। यहां सबसे बड़ा नोट 1000 दिरहम है। भारतीय रुपए में इसकी वैल्यू 23267 रुपए बनती है।
सिंगापुर में सबसे बड़ा नोट 10,000 सिंगापुरी डॉलर है। भारतीय रुपए में इसकी एक्सचेंज वैल्यू 6,65,324 रुपए बनती है।
ईरान की मुद्रा रियाल है। वहां सबसे बड़ा नोट 10 लाख रियाल है। भारतीय रुपए में इसकी वैल्यू महज 2029 रुपए है।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News