
World Most Costliest Condom: बढ़ती जनसंख्या पूरी दुनिया के लिए चिंता का कारण है। आबादी रोकने के लिए तमाम देशों की सरकारें अलग-अलग उपाय अपनाती हैं, जिनमें सबसे ज्यादा इस्तेमाल कंडोम का होता है। वैसे, क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे महंगा कंडोम कब और कैसे बना। आखिर इसकी क्या कीमत है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनिया का सबसे महंगा कंडोम करीब 200 साल पुराना है। इसे 18वीं सदी में बनाया गया था। उस दौर में कंडोम भेड़, सूअर, बछड़े और बकरियों जैसे जानवरों की आंतों से बनाए जाते थे। इन कंडोम की कीमत इतनी ज्यादा होती थी कि इनका इस्तेमाल केवल रईस लोग ही कर पाते थे।
दुनिया के सबसे महंगे कंडोम की कीमत करीब 460 पौंड यानी 44,000 रुपए के आसपास है। इसे खासतौर पर भेड़ की आंतों से तैयार किया गया था। 19 सेमी (7 इंच) की लंबाई वाले इस कंडोम की खोज फ्रांस में हुई थी और बाद में इसकी नीलामी की गई। इसे एम्स्टर्डम के एक खरीदार ने सबसे ज्यादा बोली लगाकर खरीदा था।
बाप रे बाप! इस जूते की कीमत में आ जाए 5 प्राइवेट जेट, दिल्ली-मुंबई में कई आलीशान बंगले
ऑक्शन प्लेटफॉर्म Catawiki के मुताबिक, भेड़ की आंत से बना दुनिया का सबसे प्राचीन और महंगा कंडोम एक उल्लेखनीय कलाकृति है। ये गर्भनिरोधक के विकास और हमारे इतिहास पर प्रकाश डालता है। नीलामी के दौरान, अलग-अलग संग्रहालयों ने इस अनूठे कंडोम को शोकेज करने में काफी रुचि दिखाई थी।
Statista के एक सर्वे के मुताबिक, कंडोम के उपयोग में ब्राजील सबसे आगे है। कहा जाता है कि वहां के 65 प्रतिशत लोग कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका, थाईलैंड, इंडोनेशिया, जापान और चीन जैसे देशों का नंबर आता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में हर साल औसतन 33.07 करोड़ कंडोम खरीदे जाते हैं। सबसे ज्यादा खपत वाले राज्य की बात करें तो ये केंद्रशासित प्रदेश दादरा एंड नगर हवेली है। एक अनुमान के मुताबिक, यहां हर 10 हजार कपल्स में से 993 जोड़े संबंध बनाने के दौरान कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों का नंबर है।
ये भी देखें :
कुत्ता, जिसकी कीमत में आ जाएंगी 20 मर्सडीज...जानें किसके पास
इस एक गाय की कीमत इतनी कि दर्जन भर मर्सडीज, लैंड रोवर गाड़ियां खरीदी जा सके
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News