Mukesh Ambani की फैमिली की शिफ्टिंग पर Reliance ने जारी किया बयान, जमीन खरीदी की बात कबूली

Reliance Industries ने एक आधिकारिक बयान जारी करके Ambani  फैमिली के United Kingdom में शिफ्टिंग करने की खबरों का खंडन किया है। कंपनी ने बताया कि यह प्रॉपर्टी रिलायंस ग्रुप की कंपनी RIIHL ने परचेस की है। कंपनी के मुताबिक, इसका इस्तेमाल गोल्फिंग और दूसरे स्पोर्ट्स के लिए किया जाना है। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 5, 2021 5:16 PM IST / Updated: Nov 05 2021, 10:51 PM IST

बिजनेस डेस्क। रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख और एशिया के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी ने लंदन के स्टोक पार्क में 592 करोड़ रुपए में 300 एकड़ जमीन खरीदी है। इस विशाल भूखंड पर एक आलीशान घर भी मौजूद है। इस घर को अंबानी फैमिली अपना आशियाना बना सकती है। अंग्रेजी अखबार मिड-डे की इस खबर के बाद देश में लगातार मुकेश अंबानी की शिफ्टिंग की खबर ट्रेंड कर रही है।  वहीं शुक्रवार देर शाम रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इसका खंडन कर दिया।

गोल्फिंग, दूसरे स्पोर्ट्स के लिए किया जाएगा प्रॉपर्टी का इस्तेमाल
Reliance Industries ने एक आधिकारिक बयान जारी करके Ambani फैमिली के United Kingdom में शिफ्टिंग करने की खबरों का खंडन किया है। कंपनी ने बताया कि यह प्रॉपर्टी रिलायंस ग्रुप की कंपनी RIIHL ने परचेस की है। कंपनी के मुताबिक, इसका इस्तेमाल गोल्फिंग और दूसरे स्पोर्ट्स के लिए किया जाना है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जारी किया बयान
इस खबर के वायरल होने के बाद शुक्रवार देर शाम रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने एक बयान जारी कर खबरका खंडन किया है। कंपनी ने कहा- एक समाचार पत्र में आधारहीन रिपोर्ट पब्लिश की गई है। इसमें कहा गया है कि अंबानी परिवार स्टोक पार्क लंदन में बसने जा रहा है। हम यह साफ करना चाहते हैं कि चेयरमैन या उनके परिवार की ऐसी कोई योजना नहीं है। वे लंदन या दुनिया के किसी और हिस्से में बसने का प्लान नहीं बना रहे हैं।

रिलायंस ने प्रॉपर्टी खरीदी की बात कबूली
रिलायंस ग्रुप की कंपनी RIIHL ने स्टोक पार्क में प्रॉपर्टी खरीदी है। इस हेरिटेज प्रॉपर्टी का इस्तेमाल गोल्फिंग और दूसरे स्पोर्ट्स के लिए किया जाएगा। इसके लिए स्थानीय नियमों और गाइडलाइन्स का पालन किया जाएगा। यह संपत्ति तेजी से बढ़ते कन्ज्यूमर बिजनेस को देखते हुए खरीदी की गई है। हम भारत की मेजबानी वाली संस्कृति को विश्वस्तरीय पहचान देना चाहते हैं।

अंग्रेजी अख़बार ने किया है दावा 
दरअसल अंग्रेजी अख़बार मिड डे (mid day) ने सूत्रों के हवाले से ये खबर प्रकाशित की है कि मुकेश अंबानी और उनकी फैमिली आने वाले समय में लंदन में भी अपना बसेरा बना सकते हैं। जानकारी के मुताबिक अंबानी परिवार मुंबई और लंदन दोनों जगहों पर निवास कर सकता है। सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि  मुकेश अंबानी ब्रिटेन के बकिंघमशायर स्थित स्टोक पार्क के पास  आलीशान घर  में बसेरा कर सकते हैं। 

300 एकड़ की संपत्ति खरीदी
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, अंबानी परिवार लंदन शिफ्ट होने की योजना बना रहा है। इसमें बताया गया है कि अंबानी ने  लंदन के बकिंघमशायर, स्टोक पार्क में एक 300 एकड़ की संपत्ति खरीदी है। मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ पॉश एरिया स्टोक पार्क की इसी जगह पर एक आलीशान घर भी मौजूद है रिपोर्ट की मानें तो अंबानी परिवार आने वाले समय में इसी घर में अपना आशियाना बनाएगा।

लॉकडाउन के दौरान बनाया प्लान

रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई में लॉकडाउन के दौरान अंबानी ने अपना अधिकांश समय  'एंटीलिया' में बिताया, इसी दौरान उन्होंने लंदन की संपत्ति खरीदने और वहां अपने घरौंदा बनाने का प्लान किया था।  बता दें कि  मुकेश अंबानी एशिया के सबसे रईस शख्स हैं। बीते एक साल में हर दिन 163 करोड़ रुपए कमाए हैं। उनकी संपत्ति में 9% की बढ़ोतरी  हुई है। उनकी संपत्ति इस समय 7.18 लाख करोड़ रुपए है। 
ये भी पढ़ें-
GOLD-SILVER PRICE 5 NOV 2021 : DIWALI 2021 बीतते ही सोना हुआ महंगा, आज चुकाने होंगे इतने दाम
Petrol Diesel Price : पेट्रोल- डीजल पर फिर बढ़ाई जाएगी Excise duty ! तो क्या मजबूरी में लिया गया है ये फैसला
Demonetisation का नहीं हुआ असर, देश में बढ़ा नगदी का Trend, कोरोनाकाल में लोगों ने भरी तिजोरियां
Diwali 2021, 4 November Gold Price: गोल्ड की समझदारी से करें खरीददारी, ऐसे परखें सोने की शुद्धता

Share this article
click me!