
IRCTC Refund Steps: भारी बारिश और लैंडस्लाइड (भोर घाट सेक्शन) की वजह से अगर आपकी भी मुंबई-पुणे ट्रेन कैंसिल हो गई है, तो टेंशन मत लीजिए। आपका एक भी रुपया नहीं डूबेगा। रेलवे के नियम के मुताबिक, अगर ट्रेन रेलवे की तरफ से कैंसिल की जाती है, तो आपको पूरा पैसा वापस मिलता है। लेकिन, कई लोग एक छोटी-सी गलती कर देते हैं, जिससे उनका रिफंड अटक जाता है। आइए जानते हैं कि आपको अपना पूरा रिफंड कैसे मिलेगा...
अगर आपने टिकट IRCTC की वेबसाइट या ऐप से बुक किया था, तो आपको कहीं भी जाने या कोई फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है।
1.ऑटोमैटिक कैंसिलेशन का इंतजार करें
इस कंडीशन में रेलवे खुद कैंसिल करता है। जैसे ही रेलवे अपनी तरफ से ट्रेन को 'Cancelled' मार्क करता है, आपका टिकट सिस्टम में अपने आप कैंसिल हो जाता है। आपको खुद से 'Cancel Ticket' बटन पर क्लिक नहीं करना है।
2.रिफंड अकाउंट चेक करें
आपका पैसा उसी अकाउंट (बैंक खाता, क्रेडिट कार्ड, या UPI) में वापस आएगा, जिससे आपने पेमेंट किया था। आमतौर पर इसमें 3 से 7 दिनों का समय लगता है।
अगर ट्रेन रेलवे की तरफ से कैंसिल की गई है, तो खुद से टिकट कैंसिल करने की गलती न करें। अगर आप खुद कैंसिल बटन दबाएंगे, तो रेलवे का नॉर्मल कैंसिलेशन चार्ज कट सकता है। ऐसी कंडीशन में इंतजार करना सबसे बेहतर होता है।
1. स्टेशन जाकर
अगर आपने रेलवे स्टेशन के काउंटर से जाकर कागज वाला टिकट खरीदा था, तो आपके पास पैसे वापस लेने के दो तरीके हैं। पहला आप अपनी ट्रेन के शेड्यूल्ड टाइम (जिस समय ट्रेन चलने वाली थी) से 3 दिन 72 घंटे) के अंदर किसी भी नजदीकी रेलवे काउंटर पर जाकर अपना टिकट सरेंडर कर सकते हैं। वहां आपको तुरंत कैश रिफंड मिल जाएगा।
2. वेबसाइट से
अगर आप बारिश की वजह से स्टेशन नहीं जा पा रहे हैं, तो आप IRCTC की वेबसाइट पर जाकर 'Counter Ticket TDR' फाइल कर सकते हैं और बाद में किसी भी स्टेशन काउंटर से पैसे कलेक्ट कर सकते हैं।
कई बार ट्रेन कैंसिल नहीं होती, बल्कि उसका रास्ता बदल दिया जाता है। अगर बदले हुए रास्ते की वजह से आप सफर नहीं करना चाहते, तो आपको TDR (Ticket Deposit Receipt) फाइल करना होगा।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी रेलवे के नियमों और हेल्पलाइन नंबर्स पर आधारित है। मानसून में खराब मौसम या लैंडस्लाइड की वजह से ट्रेनों के स्टेटस, रूट और रिफंड के नियमों में रेलवे कभी भी बदलाव कर सकता है। इसलिए, किसी भी फैसले या सफर पर निकलने से पहले IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट/ऐप या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर जाकर लाइव जानकारी जरूर चेक कर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।