ATM New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ATM से पैसे निकालने के नियम

Published : Mar 25, 2026, 04:24 PM IST

1 अप्रैल से HDFC बैंक UPI आधारित कैश निकालने पर चार्ज लगाएगा। पंजाब नेशनल बैंक ने अपनी डेली कैश निकालने की लिमिट बदल दी है। वहीं, जियो पेमेंट्स बैंक ने QR कोड से पैसे निकालने की सुविधा शुरू की है।

PREV
16
1 अप्रैल से नए नियम
नया फाइनेंशियल ईयर 1 अप्रैल से शुरू हो रहा है। इसके साथ ही कई बैंकों ने ATM इस्तेमाल करने के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं।
26
एचडीएफसी बैंक में बदलाव
प्राइवेट सेक्टर के HDFC बैंक ने ATM से UPI के जरिए कैश निकालने (Cash Withdrawal) पर कुछ बदलाव किए हैं। मंथली लिमिट पार करने पर ग्राहकों को हर ट्रांजैक्शन पर 23 रुपये प्लस टैक्स देना होगा।
36
HDFC का नियम ऐसा है
अभी HDFC बैंक के ज्यादातर ग्राहक अपने ATM से महीने में 5 बार फ्री में पैसे निकाल सकते हैं। मेट्रो शहरों में दूसरे बैंकों के ATM से 3 और नॉन-मेट्रो इलाकों में 5 फ्री ट्रांजैक्शन मिलते हैं।
46
पंजाब नेशनल बैंक
सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने कुछ डेबिट कार्ड्स के लिए डेली कैश निकालने की लिमिट बदल दी है। नए नियमों के तहत, ग्राहक कार्ड के टाइप के हिसाब से एक दिन में 50,000 से 75,000 रुपये तक निकाल सकेंगे।
56
लिमिट कम
जिन कुछ कार्ड्स से पहले 1 लाख रुपये तक निकालने की छूट थी, अब उनकी लिमिट कम कर दी गई है। इस कदम का मकसद इस्तेमाल को स्टैंडर्ड बनाना और रिस्क मैनेजमेंट को बेहतर करना है।
66
जियो पेमेंट्स बैंक
इन सबके अलावा, जियो पेमेंट्स बैंक ने QR कोड से कैश निकालने की नई सुविधा शुरू की है। इससे ग्राहक UPI QR कोड स्कैन करके पैसे निकाल सकेंगे।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories