
New LPG Connection: भारत में LPG का इम्पोर्ट तो बढ़ा है, लेकिन लोग नए गैस कनेक्शन के लिए इंतजार कर रहे हैं। इंडियन, भारत गैस और एचपी गैस में अप्लाई करने वाले लोग अब भी वेटिंग में हैं। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में ग्राहकों को 14.2 किलो वाला कोई नया सिलेंडर कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है।
पहले युद्ध के समय केंद्र सरकार ने LPG सप्लाई पर कई पाबंदियां लगाई थीं। अब जब हालात कुछ सुधरे हैं, तब भी नए कनेक्शन नहीं दिए जा रहे। इस पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने साफ किया है कि जियो-पॉलिटिकल यानी अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक हालात की वजह से नए LPG कनेक्शन देने पर अस्थायी रूप से रोक लगाई गई है। हालांकि, जिन ग्राहकों के पास पहले से सिलेंडर है, उनकी सप्लाई में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
इस बारे में इंडियन LPG डिस्ट्रिब्यूटर्स फेडरेशन के महासचिव पवन सोनी का कहना है कि यह रोक लंबे समय तक रहेगी, यह कहना मुश्किल है। पश्चिम एशिया के हालात अभी भी अनिश्चित हैं, इसलिए तेल मार्केटिंग कंपनियां कितना LPG इम्पोर्ट कर पाएंगी, यह कोई नहीं जानता। इसलिए, मांग को पूरा करने के लिए स्टोरेज क्षमता को बहुत सोच-समझकर मैनेज किया जा रहा है।
फिलहाल 14.2 किलो वाले नए LPG सिलेंडर देने पर रोक है, लेकिन 5 और 10 किलो वाले कम्पोजिट सिलेंडर दिए जा रहे हैं। आजकल इनकी मांग भी बढ़ गई है। जो ग्राहक नए कनेक्शन के लिए आ रहे हैं, उन्हें एजेंसियां 5 और 10 किलो वाले सिलेंडर लेने का विकल्प दे रही हैं।
सरकार ने LPG ग्राहकों से अपनी KYC डिटेल्स अपडेट करने को भी कहा है। इसका मकसद फर्जी और इनैक्टिव कनेक्शनों की पहचान करना है। हालांकि, घरेलू LPG के नए कनेक्शन कब से दोबारा शुरू होंगे, इसकी कोई पक्की तारीख अभी नहीं बताई गई है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने इस रोक को अस्थायी बताया है। न्यूज़18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उम्मीद है कि LPG की उपलब्धता और सप्लाई की स्थिति स्थिर होने के बाद नए कनेक्शन फिर से शुरू हो जाएंगे।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।