यात्रियों की मुसीबत बढ़ी, श्रीनगर से द‍िल्ली की फ्लाइट्स में टिकट के दाम में 5 गुना इजाफा

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले की आशंका की एडवाइजरी जारी होने के बाद शुक्रवार को बीच में अमरनाथ यात्रा रोक दी गई। वहीं सरकारी सलाह के बाद टूरिस्टों में हड़बड़ी मची हुई है, जिसका फायदा विमान कंपनियां उठा रही हैं। श्रीनगर से दिल्ली तक आने वाली फ्लाइट्स की टिकटों के दाम में इजाफा कर दिया है। शुक्रवार को श्रीनगर से दिल्ली का किराया 4 हजार रुपए था, जो शनिवार को बढ़कर 8 हजार से 20 हजार तक कर दिया है। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 3, 2019 10:04 AM IST

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले की आशंका की एडवाइजरी जारी होने के बाद शुक्रवार को बीच में अमरनाथ यात्रा रोक दी गई। वहीं सरकारी सलाह के बाद टूरिस्टों में हड़बड़ी मची हुई है, जिसका फायदा विमान कंपनियां उठा रही हैं। श्रीनगर से दिल्ली तक आने वाली फ्लाइट्स की टिकटों के दाम में इजाफा कर दिया है। शुक्रवार को श्रीनगर से दिल्ली का किराया 4 हजार रुपए था, जो शनिवार को बढ़कर 8 हजार से 20 हजार तक कर दिया है। 

प्राइवेट एयरवेज कंपनी गो एयर की रविवार सुबह 11:10 की फ्लाइट का किराया 18,289 रुपए तक है। वहीं विस्तारा का दोपहर 1.45 की फ्लाइट की कीमत 17, 306 रुपये कर दी गई है। स्पाइस जेट' और 'एयर एश‍िया की फ्लाइट की कीमतें 10 हजार से भी ज्यादा की है। इसस पहले डीजीसीए न कहा था कि श्रीनगर की फ्लाइट्स के टिकटों की कीमतों पर नजर रखेगी, लेकिन इसका असर दिखाई नहीं दे रहा है। 

Latest Videos

सरकार ने टूरिस्टों को लौटने को कहा है
इससे पहले शुक्रवार को सरकार ने अमरनाथ यात्रा पर रोक लगा दी थी। साथ ही सभी पर्यटकों को घाटी से लौटने के लिए भी कहा था। सरकार के इस फैसले के बाद कई तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं। इसी के चलते राज्य की राजनीतिक पार्टियां इस फैसले का विरोध कर रहीं हैं। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती समेत कई राजनितिक दलों के प्रतिनिधित्व मंडल ने शुक्रवार को राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात भी की थी। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने भी राज्यपाल से मुलाकात की। 
 

Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh