Petrol Diesel Price, 2 April 2022: 12 दिन में फ्यूल के दाम में 7 रुपए से ज्यादा का इजाफा

Petrol Diesel Price, 2 April 2022:  देश की राजधानी दिल्ली में इस साल पेट्रोल और डीजल के दाम में 7 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा का इजाफा हो चुका है। जबकि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में गिरावट देखने को मिली है। जहां अमेरिकी ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है।

Saurabh Sharma | Published : Apr 2, 2022 3:14 AM IST / Updated: Apr 02 2022, 10:10 AM IST

Petrol Diesel Price, 2 April 2022: एक दिन की स्थिरता के बाद ऑयल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में शनिवार यानी 2 अप्रैल को फिर से इजाफा कर दिया है। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में इस साल पेट्रोल और डीजल के दाम में 7 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा का इजाफा हो चुका है। जबकि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में गिरावट देखने को मिली है। जहां अमेरिकी ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 104 डॉलर प्रति बैरल पर बनी हुई है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम कितने हो गए हैं।

पेट्रोल के दाम में इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारां महानगरों में पेट्रोल की कीमत में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। देश की राजधानी दिलली में पेट्रोल के दाम में 80 पैसे प्रति लीटर की तेजी आई है। जिसके बाद यहां पर पेट्रोल के दाम 102.61 रुपए प्रति रुपए हो गए हैं। वहीं मुंबई में 85 पैसे,चेन्नई में 76 पैसे और कोलकाता में 84  पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके तीनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमश: 117.57 रुपए, 108.21 रुपए और 112.19 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

पेट्रोल के दाम में कुछ इस तरह से हुई बढ़ोतरी

महानगर    इजाफा (पैसे प्रति लीटर में)   दाम (रुपए प्रति लीटर में)
दिल्ली80102.61
मुंबई85117.57
चेन्नई76108.21
कोलकाता84112.19


डीजल के दाम में भी तेजी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में भी इजाफा देखने को मिला है। देश के चारों महानगरों दिल्ली में 80 पैसे, मुंबई में 85 पैसे, चेन्नई में 76 पैसे और कोलकाता में 80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद चारों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 93.87 रुपए, 101.79 रुपए, 98.28 रुपए और 97.02 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। अगर दूसरे शहरों की बात करें तो बेंगलुरु में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 108.14 रुपए और एक लीटर डीजल की कीमत 92.05 रुपए है। भोपाल में एक लीटर पेट्रोल 115.09 रुपए और एक लीटर डीजल 98.28 रुपए पर बिक रहा है।

डीजल के दाम में कुछ इस तरह से हुई बढ़ोतरी

महानगर    इजाफा (पैसे प्रति लीटर में)   दाम (रुपए प्रति लीटर में)
दिल्ली80                                            93.87
मुंबई85101.79
चेन्नई 7698.28
कोलकाता8097.02


यह भी पढ़ेंः- LPG Cylinder Price Hike: 1 अप्रैल से 250 रुपए महंगा हो गया गैस सिलेंडर

12 दिनों में 7 रुपए से ज्यादा का इजाफा
शनिवार को ट्रोल और डीजल की दरों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ ईंधन की कीमतों में वृद्धि जारी है, अब तक 12 दिनों में दस दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में तेजी देखने को मिली है। जिनमें लगभग 7.20 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल को देखते हुए कीमतों में और इजाफा होना तय है। इसका अन्य वस्तुओं की कीमतों पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा और मुद्रास्फीति के दबाव और विकास को नुकसान पहुंचाएगा। इसका अन्य वस्तुओं की कीमतों पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा।

यह भी पढ़ेंः- Petrol, Diesel Prices : कई दिनों के इजाफे के बाद फ्यूल की कीमत पर मिली राहत, जानिए कितने हो गए हैं दाम

सीएनजी और पीएनजी में भी हुआ इजाफा
इसके अलावा, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सीएनजी की कीमत में 80 पैसे प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई, जबकि पाइप से रसोई गैस की दरों में 5 रुपए प्रति क्यूबिक मीटर की बढ़ोतरी की गई, क्योंकि सरकार ने इनपुट प्राकृतिक गैस की कीमतों को रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ा दिया था। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की वेबसाइट पर पोस्ट की गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) में सीएनजी की कीमत 60.01 रुपए से बढ़ाकर 60.81 रुपए प्रति किलोग्राम कर दी गई है। पिछले महीने सीएनजी की कीमतों में यह छठी वृद्धि है। कुल मिलाकर, दरों में लगभग 4 रुपए प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई है। कंपनी ने कहा कि घरेलू पीएनजी की कीमत में 1 अप्रैल, 2022 से 5 रुपए प्रति मानक क्यूबिक मीटर (एससीएम) की वृद्धि की गई है, जो आंशिक रूप से इनपुट गैस की लागत में बढ़ोतरी को कवर करती है। दिल्ली में लागू मूल्य 41.61 रुपए होगा।

Read more Articles on
Share this article
click me!