LPG Cylinder Price Hike: पिछले दो महीनों में, 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 346 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा देखने को मिला है। लेकिन राहत की बात यह है कि कीमतों में यह बढ़ोतरी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में नहीं, बल्कि कमर्शियल गैस सिलेंडर में हुई है।

LPG Cylinder Price Hike: 1 अप्रैल से गैस सिलेंडर की कीमतों में 250 रुपए से अधिक की बढ़ोतरी की गई है। 19 किलो के गैस सिलेंडर की कीमत शुक्रवार को बढ़कर 2,253 रुपए हो गई है। पिछले दो महीनों में, 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 346 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा देखने को मिला है। लेकिन राहत की बात यह है कि कीमतों में यह बढ़ोतरी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में नहीं, बल्कि कमर्शियल गैस सिलेंडर में हुई है। गौरतलब है कि 22 मार्च को गैस कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए थे। पिछले महीने पूरे भारत में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए से अधिक की बढ़ोतरी की गई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। 22 मार्च को, सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर में 50 रुपए की वृद्धि हुई। इससे पहले 6 अक्टूबर 2021 के बाद घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ था। आज (1 अप्रैल) यानी नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन भी, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर दिल्ली में 949.50 रुपए, कोलकाता में 976 रुपए, मुंबई में 949.50 रुपए और चेन्नई में 965.50 रुपए में उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ेंः-Petrol, Diesel Prices : कई दिनों के इजाफे के बाद फ्यूल की कीमत पर मिली राहत, जानिए कितने हो गए हैं दाम

19 किलो के गैस सिलेंडर में इजाफा
दिल्ली में 1 मार्च को 19 किलो का एलपीजी सिलेंडर 2,012 रुपए में उपलब्ध था, जिसे 22 मार्च को घटाकर 2,003 रुपए कर दिया गया था। लेकिन आज से दिल्ली में इसकी कीमत 2,253 रुपए हो जाएगी। जबकि, कोलकाता में, एक उपभोक्ता को 19 किलोग्राम के सिलेंडर के लिए 2,087 रुपए के बजाय 2,351 रुपए का भुगतान करना होगा, और मुंबई में, एक व्यक्ति को 19-किलोग्राम रसोई गैस खरीदने के लिए आज से 1,955 रुपए से 2,205 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं, आज से चेन्नई में एक ग्राहक को 2,138 रुपए की जगह 2,406 रुपए खर्च करने होंगे।