Petrol Diesel Price Today, 10 Jan 2022: फ्यूल प्राइस फ्रीज, जानिए आपके शहर में कितने हुए दाम

Published : Jan 10, 2022, 07:41 AM IST
Petrol Diesel Price Today, 10 Jan 2022: फ्यूल प्राइस फ्रीज, जानिए आपके शहर में कितने हुए दाम

सार

Petrol Diesel Price Today, 10 Jan 2022: पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price Today) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कच्‍चे तेल की कीमत (Crude Oil Price) अभी भी 81 डॉलर से ऊपर चल रहा है।

Petrol Diesel Price Today, 10 Jan 2022: बीते 67 दिन से पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price Today) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कच्‍चे तेल की कीमत (Crude Oil Price) अभी भी 81 डॉलर से ऊपर चल रहा है। बीते सप्‍ताह क्रूड ऑयल की कीमत में 5 फीसदी से ज्‍यादा तेजी देखने को मिली थी। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में क्रूड ऑयल की कीमत में और तेजी देखने को मिल सकती है। आपको बता दें क‍ि 2021 में क्रूड ऑयल की कीमत में 50 फीसदी से ज्‍यादा तेजी आई थी।

पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जाानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज भी वहीं कीमत लागू हैं, जो कि एक दिन पहले रविवार को लागू थी। दिल्‍ली में पेट्रोल के दाम 95.41 रुपए प्रत‍ि लीटर पर हैं। वहीं दूसरी ओर कोलकाता, मुंबई और चेन्‍नई में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 104.67  रुपए, 109.98 रुपए और 101.40 रुपए प्रत‍ि लीटर हैं। आपको बता दें क‍ि बीते दिनों दिल्‍ली में वैट कम होने के कारण पेट्रोल की कीमत में 8.56 रुपए प्रत‍ि लीटर गिरावट देखने को मिली है। ऑयल मार्केटिंग कंपनि‍यों ने बीते 4 नवंबर 2021 से पेट्रोल और डीजल की कीमत ने कोई बदलाव नहीं किया है।

डीजल के दाम भी स्‍थिर
डीजल की कीमत की बात करें तो लगातार 67वें दिन स्थिरता देखने को मिली है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम वही लागू रहेंगे जोकि बीते दिनों से देखने को मिल रहे हैं। आंकड़ों पर बात करें तो नई दिल्ली में डीजल के दाम 86.67 रुपए, कोलकाता में 89.79 रुपए, मुंबई में 94.14 रुपए और चेन्नई में 91.43 रुपए प्रति लीटर हैं। बता दें कि केंद्र सरकार ने दिवाली के ठीक पहले पेट्रोल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी। इसके बाद से राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर बने हुए हैं।

82 डॉलर से नीचे क्रूड ऑयल
भले ही शुक्रवार को बाजार बंद होने से तक क्रूड ऑयल के दाम 82 डॉलर से नीचे आ गई होंगे, लेकिन बीते एक हफ्ते में इसमें 5 फीसदी का इजाफा देखने को मिल चुका है। मौजूदा समय में ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 81.63  डॉलर प्रत‍ि बैरल पर है। वहीं अमरीकी बेंचमार्क डब्‍ल्‍यूटीआई 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 78.72 प्रत‍ि बैरल पर कारोबार कर रहा है।

ऐसे जाने अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
पेट्रोल-डीजल के रेट रोज सुबह 6 बजे बदलते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। जिससे आपको अपने शहर में पेट्रोल की कीमत की जानकारी मिलेगी।

हर दिन सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के रेट बदलते हैं।

 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?