पेट्रोल-डीजल की कीमतों से आम आदमी की जेब पर असर, 10 महीनें में सबसे ज्यादा रेट

Published : Sep 23, 2019, 09:17 AM ISTUpdated : Sep 23, 2019, 09:49 AM IST
पेट्रोल-डीजल की कीमतों से आम आदमी की जेब पर असर, 10 महीनें में सबसे ज्यादा रेट

सार

सोमवार को एक बार फिर भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी देखी गई। यह लगातार सातवा दिन है जब पेट्रोल-डीजल को दामों में बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को पेट्रोल 29 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ 73.91 रुपये प्रति लीटर और डीजल 19 पैसे प्रति लीटर की तेजी के साथ 66.93 रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

नई दिल्ली. सोमवार को एक बार फिर भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी देखी गई। यह लगातार सातवा दिन है जब पेट्रोल-डीजल को दामों में बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को पेट्रोल 29 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ 73.91 रुपये प्रति लीटर और डीजल 19 पैसे प्रति लीटर की तेजी के साथ 66.93 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि सऊदी अरामकों के प्लांट पर ड्रोन हमला होने के करीब 10 दिन बाद भी घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के रेट में तेजी का सिलसिला जारी है। दुनियाभर में तेल आपूर्ति घटने से तेल के रेट में सबसे ज्यादा असर एशियाई बाजारों में देखने को मिल रहा है।

पिछले 10 महीनों में सबसे ज्यादा रेट
बता दें कि बीते करीब 10 महीने में पेट्रोल का यह सबसे ज्यादा रेट है। इससे पहले 27 नवंबर 2018 को दिल्ली में पेट्रोल 74.07 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था। पिछले सात दिनों में ही पेट्रोल और डीजल के दामों में क्रमश: 1.90 रुपये, 1.40 रुपये प्रति लीटर की तेजी आ चुकी है। इससे पहले रविवार को पेट्रोल की कीमतों में 27 पैसे और डीजल में 21 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी।

सोमवार को पेट्रोल का दाम बढ़कर कोलकाता में पेट्रोल 76.60 रुपये और डीजल 69.35 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 79.57 रुपये और डीजल 70.22 रुपये, वहीं चेन्नई में पेट्रोल 76.84 रुपये और डीजल 70.77 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। जानकारों का कहना है आने वाले दिनों में क्रूड ऑयल के भाव में और तेजी आने की संभावना है। इसका असर लगातार घरेलू बाजार में भी देखने को मिल रहा है।

शुक्रवार सुबह ब्रेंट क्रूड तेजी के साथ 63.79 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 58.65 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। आपको बता दें पांच जुलाई को पेश हुए आम बजट में पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी और सेस लगाया गया था। इसके बाद दोनों की कीमत में डेढ़ से ढाई रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली थी।

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?