5. AC चलाने का सही टाइमिंग
शहर के ट्रैफिक में AC चलाने से माइलेज 20% तक गिर सकता है। कोशिश करें कि सुबह ऑफिस जाते समय खिड़कियां खोलकर ताजी हवा लें। हालांकि, हाइवे पर 80 की स्पीड के ऊपर खिड़की बंद रखें और AC चलाएं, क्योंकि खुली खिड़की से हवा का दबाव (Drag) बढ़ता है और तेल ज्यादा खर्च होता है।
6. क्लच-ब्रेक का इस्तेमाल सोच-समझकर करें
कई लोगों की आदत होती है कि वे चलते समय क्लच पर पैर रखकर बैठते हैं। इसे 'Clutch Riding' कहते हैं। इससे न सिर्फ क्लच प्लेट घिसती है, बल्कि इंजन की ताकत बर्बाद होती है और पेट्रोल की खपत बढ़ जाती है। इसके अलावा जब आप बार-बार ब्रेक लगाते हैं, तो गाड़ी की स्पीड बार-बार कम होती है और फिर उसे बढ़ाने में ज्यादा पेट्रोल लगता है। अगर आप थोड़ा दूरी बनाकर और समझदारी से ड्राइव करते हैं, तो ब्रेक कम लगेंगे और पेट्रोल की खपत भी कम होगी।