EPFO: पीएफ खाताधारकों को नवरात्रि पर मिल सकती है अच्छी खबर, जानें खाते में पहुंचेगा कितना पैसा

Published : Sep 20, 2022, 05:45 PM IST
EPFO: पीएफ खाताधारकों को नवरात्रि पर मिल सकती है अच्छी खबर, जानें खाते में पहुंचेगा कितना पैसा

सार

इस साल नवरात्रि पर नौकरीपेशा लोगों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल, सरकार 2021-22 के ब्याज का पैसा प्रोविडेंट फंड (PF) अकाउंट में डाल सकती है। बता दें कि इस वित्त वर्ष में पीएफ अकाउंट होल्डर्स को उनकी कुल जमा राशि पर 8.1 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।

EPFO: इस साल नवरात्रि पर नौकरीपेशा लोगों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल, सरकार 2021-22 के ब्याज का पैसा प्रोविडेंट फंड (PF) अकाउंट में डाल सकती है। बता दें कि इस वित्त वर्ष में पीएफ अकाउंट होल्डर्स को उनकी कुल जमा राशि पर 8.1 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। हालांकि, अब तक कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की ओर से इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

खाते में जमा हैं 10 लाख तो मिलेगी इतनी रकम : 
वित्त वर्ष 2021-22 के लिए EPF पर 8.1 ब्याज दर से पैसा दिया जाएगा। इस हिसाब से किसी पीएफ अकाउंट होल्डर्स के खाते में जितनी रकम जमा होगी, उस पर 8.1 फीसदी की दर से ब्याज सरकार ट्रांसफर किया जाएगा। उदाहरण के लिए अगर आपके पीएफ अकाउंट में एक लाख रुपये जमा हैं, तो 8.1 फीसदी की दर से आपको 8,100 रुपए सालाना ब्याज के रूप में मिलेंगे। वहीं अगर आपके पीएफ खाते में जमा राशि 10 लाख रुपए है, तो फिर ब्याज के रूप में 81 हजार रुपए आपके खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। 

4 दशक में सबसे कम ब्याज दर : 
बता दें कि ईपीएफओ PF अकाउंट होल्डर के खाते में जमा राशि को कई जगहों पर निवेश करता है। इस निवेश से होने वाली कमाई का एक हिस्सा ब्याज के रूप में खाताधारकों को दिया जाता है। इससे पहले पीएफ जमा पर मिलने वाले ब्याज की दर 8.5 फीसदी थी। हालांकि, इसे घटाते हुए सरकार ने 8.1 फीसदी कर दिया था। बता दें कि यह ब्याज पिछले चार दशकों में सबसे कम है। 

ऐसे चेक करें अपने खाते में जमा राशि : 
- अपने पीएफ खाते में जमा रकम को चेक करने के लिए सबसे पहले ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाएं। 
- यहां Our Services में ड्रॉपडाउन कर 'फॉर एम्पलॉइज For Employees को सिलेक्ट करें। 
- इसके बाद मेंबर पासबुक पर क्लिक करें। यहां यूएएन नंबर और पासवर्ड सबमिट कर लॉग इन करें। 
- अब अपने पीएफ अकाउंट को सिलेक्ट करें। इसे खोलते ही आपके सामने बैलेंस दिख जाएगा। 

ये भी देखें : 

इमरजेंसी में चाहते हैं PF का पैसा तो 72 घंटे में खाते में होगी रकम, बस फॉलो करने होंगे ये 10 Steps

PF Transfer: पीएफ की जमा राशि को दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर करना है आसान, ये है पूरा तरीका


 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?