PF का पैसा निकालने पर बार-बार आ रहा Rejection? ज्यादातर लोग कर रहे हैं ये छोटी-सी गलती, 2 मिनट में ऐसे ठीक करें

Published : Apr 29, 2026, 11:22 AM IST

PF Claim Rejection Solution: कई बार पीएफ निकालते समय बार-बार 'Claim Rejected' आता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो घबराइए मत। EPFO ने ऐसा रास्ता निकाल दिया है, जिससे आप घर बैठे आसानी से प्रॉब्लम को दूर कर सकते हैं, जिनसे पैसा अटका है।जानिए कैसे 

PREV
15

क्यों अटक जाता है आपका पीएफ का पैसा?

ज्यादातर पीएफ क्लेम रिजेक्ट होने की सिर्फ एक ही सबसे बड़ी वजह है, डेटा का मेल न खाना (Data Mismatch)। असल में होता यह है कि आपके पीएफ रिकॉर्ड में आपका नाम, जन्मतिथि या जेंडर कुछ और होता है और आपके आधार कार्ड (Aadhaar) में कुछ और। चूंकि अब ईपीएफओ सीधे आधार के डेटा से आपकी जानकारी मिलाता है, इसलिए एक स्पेलिंग की गलती भी आपके क्लेम को रिजेक्ट करवा देती है, लेकिन अब अच्छी बात यह है कि आपको इसे ठीक करवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने या लंबे-चौड़े फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है।

25

अब घर बैठे कर सकते हैं करेक्शन

पहले पीएफ खाते में एक छोटी सी गलती सुधारने के लिए महीनों तक दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब पूरा सिस्टम डिजिटल हो गया है। नए ऑनलाइन सिस्टम का सबसे बड़ा फायदा यह है कि जैसे ही आप अपनी डिटेल्स अपडेट करते हैं, सिस्टम सीधे आधार (UIDAI) के डेटाबेस से उसे वेरीफाई कर लेता है। इससे न केवल धोखाधड़ी की गुंजाइश खत्म हो गई है, बल्कि आपका काम भी पहले के मुकाबले कई गुना तेज हो गया है।

35

घर बैठे 5 स्टेप्स में सुधारें अपनी डिटेल्स

  • सबसे पहले ईपीएफओ के यूएएन (UAN) पोर्टल पर जाएं और अपने पासवर्ड के साथ लॉग-इन करें।
  • ऊपर दिए गए मेन्यू में 'Manage' पर क्लिक करें और फिर 'Modify Basic Details' को चुनें।
  • अब आपके सामने एक स्क्रीन खुलेगी। यहां वही जानकारी भरें जो आपके आधार कार्ड में लिखी है। अपना नाम, बर्थडे और जेंडर बिल्कुल वैसा ही लिखें जैसा आधार में है।
  • डिटेल्स भरने के बाद 'Update' दबाएं।
  • अब आपकी रिक्वेस्ट आपकी कंपनी (Employer) के पास अप्रूवल के लिए चली जाएगी।
  • अपनी कंपनी के एचआर या बॉस को बता दें कि आपने ऑनलाइन रिक्वेस्ट डाली है। जैसे ही वो उसे ओके (Approve) करेंगे, आपका रिकॉर्ड अपडेट हो जाएगा।
45

बैंक अकाउंट के लिए बॉस की जरूरत नहीं

इस अपडेट की सबसे खास बात यह है कि अगर आपको सिर्फ अपना बैंक अकाउंट नंबर या IFSC कोड बदलना है, तो इसके लिए आपको कंपनी की मंजूरी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बैंक डिटेल्स आप खुद सीधे अपडेट कर सकते हैं, जिससे पीएफ विड्रॉल का रास्ता और भी आसान हो जाता है।

55

ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

  • आपका आधार हमेशा आपके पैन (PAN) कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • बैंक की जानकारी भरते समय पासबुक से देखकर सही IFSC कोड भरें।
  • बिना पूरी KYC के ईपीएफओ अब एक रुपया भी निकालने की अनुमति नहीं देता है, इसलिए इसे आज ही पूरा कर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories