PF Interest: खाते में हैं ₹1 लाख, ₹2 लाख या ₹5 लाख? इस बार कितना आएगा ब्याज, देखें कैलकुलेशन

Published : Jun 18, 2026, 04:42 PM IST
PF Interest

सार

PF Interest Calculation: पीएफ खाते में ब्याज कब आएगा? 8.25% ब्याज दर पर ₹1 लाख, ₹2 लाख या ₹5 लाख बैलेंस वालों को कितना फायदा होगा? EPFO इस बार कितनी तेजी से ब्याज क्रेडिट कर सकता है? क्या PF बैलेंस घर बैठे चेक किया जा सकता है? 

EPFO Interest Rate Update: अगर आप प्राइवेट नौकरी करते हैं और हर महीने आपकी सैलरी से पीएफ का पैसा कटता है, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। सरकार आपके पीएफ अकाउंट में चालू वित्तीय वर्ष (2025-26) के ब्याज का पैसा डालने के लिए तैयार है। वित्त मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बाद अब कर्मचारियों के खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर करने का रास्ता साफ हो गया है। ऐसे में सवाल यह है कि आपके खाते में कितना पैसा आने वाला है? अगर आपके पीएफ अकाउंट में ₹1 लाख, ₹2 लाख या ₹5 लाख जमा हैं, तो कितना पैसा आएगा? यहां जानिए पूरा कैलकुलेशन...

पीएफ पर कितना ब्याज मिलेगा और कब आएगा?

इस बार सरकार ने पीएफ पर 8.25% की दर सेू ब्याज देने को मंजूरी दी है, जिससे देश के करीब 8 करोड़ नौकरीपेशा लोगों की जेब में सीधा फायदा पहुंचने वाला है। इस बार EPFO अपने खाताधारकों को एक बड़ा सरप्राइज देने जा रहा है। आमतौर पर पीएफ का ब्याज सभी कर्मचारियों के खातों में दिखने में 3 से 4 महीने का लंबा समय लग जाता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 

पीएफ का ब्याज जल्दी कैसे आएगा?

दरअसल, ईपीएफओ अपने पूरे कंप्यूटर सिस्टम को अपग्रेड कर रहा है, जिसे EPFO 2.01 नाम दिया गया है। इसी महीने इसका नया और हाईटेक सर्वर चालू कर दिया जाएगा। इस नई तकनीक का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि सर्वर इंस्टॉल होते ही सिर्फ 7 से 10 दिनों के भीतर ब्याज का पैसा सीधे आपके खाते में क्रेडिट हो जाएगा। अब अंतिम प्रक्रिया पूरी होने के बाद करोड़ों कर्मचारियों के खातों में ब्याज की राशि जमा की जाएगी।

PF Interest Calculation: आपको कितना मिलेगा ब्याज?

PF बैलेंस8.25% के हिसाब से ब्याज
₹1 लाख₹8,250
₹2 लाख₹16,500
₹3 लाख₹24,750
₹5 लाख₹41,250
₹10 लाख₹82,500

नोट: यह ब्याज आपके पीएफ अकाउंट में सालाना आधार पर जमा कुल रकम के ऊपर कैलकुलेट किया जाता है। आपकी बेसिक सैलरी का 12% हिस्सा आपके पीएफ खाते में जाता है और इतना ही कंपनी भी मिलाती है।‌

EPFO का नया नियम

नया सॉफ्टवेयर आने के बाद कर्मचारियों को सिर्फ ब्याज ही जल्दी नहीं मिलेगा, बल्कि पैसे निकालने का तरीका भी पूरी तरह बदलने वाला है। सरकार ईपीएफओ 2.01 के तहत दो कड़क फीचर्स ला रही है। पहला स्मार्ट कार्ड (Smart Card), जो ईपीएफओ अपने मेंबर्स को देगा। ये कार्ड बिल्कुल आपके बैंक के ATM कार्ड की तरह काम करेगा। दूसरा UPI ट्रांसफर की सुविधा। इसमें आपको पीएफ का पैसा निकालने के लिए किसी कंपनी के चक्कर काटने या लंबी कागजी कार्रवाई की जरूरत नहीं होगी। आप UPI से अपने पीएफ की रकम अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकेंगे।

 

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

PF वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! आपके अकाउंट में आने वाला पैसा, जानें कब और कितना?
सिर्फ 2 करोड़ लगाकर SBI काटेगा 5000 करोड़ की चांदी! जानें कैसे पैसों से बना पैसा