PM Kisan Warning: 22वीं किस्त की लिस्ट में नाम है, फिर भी अटक सकते हैं ₹2000, जानें क्यों?

Published : Feb 10, 2026, 04:05 PM IST

PM Kisan 22vi Kist Status: अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और सोच रहे हैं कि नाम लिस्ट में है तो पैसा पक्का, तो जरा रुकिए। अब हालात ऐसे हो गए हैं कि लिस्ट में नाम होने के बाद भी ₹2000 रुक सकते हैं। जानिए इसकी वजह और आपको क्या करना चाहिए? 

PREV
15

PM Kisan योजना क्या है?

पीएम किसान योजना केंद्र सरकार की वो स्कीम है, जिसके तहत किसानों को साल में ₹6000 की मदद मिलती है। यह पैसा सीधे बैंक खाते में भेजा जाता है। किसानों के अकाउंट में हर चार महीने पर दो-दो हजार रुपए की किस्त आती है।

25

पीएम किसान की 22वीं किस्त कब आ सकती है?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 22वीं किस्त मार्च 2026 में जारी हो सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया जा रहा है कि होली से पहले भी किस्त आ सकती है। हालांकि, अभी ऑफिशियल तारीख फाइनल नहीं है।

35

PM Kisan: नाम लिस्ट में है, फिर भी पैसा क्यों अटक सकता है?

  • अगर आपने अभी तक OTP आधारित e-KYC नहीं कराई है, तो नाम लिस्ट में रहेगा, लेकिन पैसा ट्रांसफर नहीं होगा। किस्त रुकने की ये सबसे बड़ी वजह है।
  • कई किसानों का आधार कार्ड बैंक से लिंक नहीं या बैंक अकाउंट बंद या गलत है, ऐसे में सिस्टम पैसा भेज ही नहीं पाता है।
  • सरकार अब लैंड सीडिंग पर खास ध्यान दे रही है। अगर जमीन आपके नाम नहीं, रिकॉर्ड पुराना है, तो किस्त होल्ड हो सकती है।
45

पीएम किसान का पैसा आएगा या नहीं? कैसे चेक करें

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • बेनिफिशियरी लिस्ट पर क्लिक करें।
  • राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें।
  • 'Get Report' पर क्लिक करें।
  • अगर लिस्ट में आपका नाम दिख रहा है, तो पैसा आएगा, अगर नहीं दिख रहा, तो नहीं आएगा।
55

पीएम किसान का पैसा अटका है तो क्या करें?

अगर कोई दिक्कत दिखे तो देर न करें सबसे पहले नजदीकी CSC सेंटर जाएं और e-KYC पूरा कराएं। आधार और बैंक लिंक चेक कराएं। जमीन का रिकॉर्ड सही कराएं। जितनी जल्दी सुधार होगा, उतनी जल्दी किस्त मिलेगी।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories