Post Office Scheme: रोज़ सिर्फ 100 रुपये बचाइए, 10 साल में मिलेंगे 5 लाख रुपये से ज्यादा!

Published : Jul 05, 2026, 03:26 PM IST
Post Office RD Scheme Save 100 rupees a Day and Build Over 5 Lakh with Guaranteed Returns

सार

Post Office RD Scheme: पोस्ट ऑफिस RD स्कीम में रोजाना 100 रुपये यानी हर महीने 3,000 रुपये जमा करके 10 साल में 5 लाख रुपये से ज्यादा का फंड तैयार किया जा सकता है। जानिए मौजूदा ब्याज दर, लोन सुविधा, मैच्योरिटी नियम और इस सुरक्षित निवेश योजना की पूरी जानकारी।

Post Office Best RD Scheme: अगर आप शेयर बाजार के जोखिम से दूर रहकर सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाएं आज भी लाखों लोगों की पहली पसंद हैं। ऐसी ही एक लोकप्रिय योजना है पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग्स रिकरिंग डिपॉजिट (RD)। इस स्कीम में आप सिर्फ 100 रुपये महीने से निवेश शुरू कर सकते हैं। नियमित बचत करने वाले निवेशकों के लिए यह योजना लंबी अवधि में एक अच्छा फंड तैयार करने का अवसर देती है। मौजूदा समय में इस स्कीम पर 6.7 प्रतिशत सालाना ब्याज मिल रहा है।

हर महीने 3,000 रुपये जमा करने पर कितना मिलेगा?

अगर कोई निवेशक हर महीने 3,000 रुपये यानी रोजाना औसतन 100 रुपये बचाकर पोस्ट ऑफिस RD में जमा करता है और यह निवेश लगातार 10 साल तक जारी रखता है, तो कुल जमा राशि 3,60,000 रुपये होगी।

मौजूदा 6.7 प्रतिशत ब्याज दर के आधार पर इस निवेश पर लगभग 1,52,565 रुपये ब्याज मिल सकता है। यानी 10 साल पूरे होने पर निवेशक के पास करीब 5,12,565 रुपये का फंड तैयार हो सकता है। हालांकि, वास्तविक रिटर्न ब्याज दर में भविष्य में होने वाले बदलाव और लागू नियमों के अनुसार अलग हो सकता है।

यह भी पढ़ें: नोएडा सेक्टर-142 से बॉटनिकल गार्डन तक बनेगी नई मेट्रो, साथ में दो एलिवेटेड रोड भी

कौन खोल सकता है खाता और क्या हैं सुविधाएं?

पोस्ट ऑफिस RD योजना को आम नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें कोई भी भारतीय नागरिक सिंगल या जॉइंट अकाउंट खोल सकता है। न्यूनतम निवेश 100 रुपये से शुरू होता है, जबकि अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। माता-पिता अपने बच्चों के नाम पर भी यह खाता खुलवा सकते हैं। यदि बच्चे की उम्र 10 वर्ष या उससे अधिक है, तो उसके नाम पर सीधे खाता खोला जा सकता है। 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर खाते को नियमित वयस्क खाते में बदला जा सकता है।

लोन और मैच्योरिटी से जुड़े जरूरी नियम

इस योजना की मूल अवधि 5 वर्ष (60 महीने) है। मैच्योरिटी के बाद निवेशक आवेदन देकर इसे अगले 5 वर्षों तक बढ़ा सकता है। यदि बीच में पैसों की जरूरत पड़ जाए, तो खाता खुलने के कम से कम एक साल बाद और लगातार 12 किस्तें जमा करने की शर्त पूरी होने पर जमा राशि का 50 प्रतिशत तक लोन लिया जा सकता है।

वहीं, समय से पहले खाता बंद करने की सुविधा भी उपलब्ध है, लेकिन इसके लिए कम से कम 3 वर्ष पूरे होना जरूरी है। प्री-मैच्योर क्लोजर की स्थिति में निवेशक को RD की ब्याज दर नहीं, बल्कि पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट के अनुसार ब्याज मिलता है। इसलिए निवेश से पहले योजना के सभी नियम और शर्तों को अच्छी तरह समझना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: DigiLocker में DL और RC होने पर भी सीज हो सकती है गाड़ी? जानिए पूरा नियम

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

पेट्रोल-डीज़ल पर तेल कंपनियों को बड़ा झटका! हर लीटर डीज़ल पर ₹18.9 और पेट्रोल पर ₹6 का घाटा
पेट्रोल पंप पर गाड़ी से उतरना क्यों है जरूरी? ज्यादातर लोग नहीं जानते मीटर का ये 'हिडन खेल'!