अगले साल भी मजबूत रहेगी आर्थिक गतिविधि
RBI के अनुसार, 2026 में भी आर्थिक गतिविधि अच्छी रहने की उम्मीद है। RBI ने कहा कि जलाशयों में पानी का स्तर बेहतर, रबी फसल की बुआई मजबूत, फसलों की स्थिति में सुधार, कॉरपोरेट सेक्टर का प्रदर्शन बेहतर और अनौपचारिक सेक्टर में लगातार मजबूती आई है। इन सबका असर मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर पर पॉजिटिव रहेगा। RBI का कहना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था ग्लोबल दबावों के बावजूद मजबूत बनी हुई है। प्राइवेट कंजप्शन और इन्वेस्टमेंट ने ग्रोथ को सपोर्ट किया। एक्सपोर्ट पर दबाव रहा, क्योंकि इम्पोर्ट ज्यादा रहा। सर्विस सेक्टर और मैन्युफैक्चरिंग की वापसी से रियल GVA ग्रोथ 7.3% रहने का अनुमान है।